Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम पर लिखा- आत्महत्या करने जा रहा हूं:मेटा की सूचना पर लखनऊ पुलिस ने बचाया, घरेलू कलह से परेशान था

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में 24 साल के युवक को आत्महत्या करने से पुलिस ने बचा लिया। युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का मैसेज पोस्ट किया था। जिसके वायरल होते ही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए पुलिस हरकत में आई और उसके घर पहुंचकर काउंसलिंग की। पुलिस ने बताया कि सआदतगंज निवासी युवक ने आत्महत्या करने की पोस्ट डाली थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम तत्काल उसके घर पहुंची और युवक व उसके परिवार से बातचीत की। युवक शादी के कार्ड छापने का काम करता है पूछताछ में पता चला कि युवक शादी के कार्ड छापने का काम करता है और पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। इसी हताशा में उसने यह कदम उठाने की बात सोशल मीडिया पर लिखी। पुलिस टीम ने युवक को समझाया और जीवन का महत्व बताते हुए सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया। काउंसलिंग के बाद युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया। माफी मांगी, बोला-अब ऐसा नहीं करूंगा काउंसलिंग के बाद युवक ने लिखित रूप से माफी मांगते हुए आगे ऐसी पोस्ट न करने और आत्मघाती कदम न उठाने का वादा किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर के खतौली में पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार:अवैध हथियार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
    Next Article
    कब्रिस्तान पर हुए निर्माण मामले की 23 मार्च को सुनवाई:संभल के सिविल जज कोर्ट से स्टे, 8 बीघा कब्रिस्तान पर मकान-दुकानों का निर्माण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment