Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम पर टाइल्स लगाने वाले से प्यार हुआ:गोरखपुर से 70 किमी दूर बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची 15 साल की लड़की, ढूंढते रहे घरवाले

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक 15 साल की लड़की को टाइल्स लगाने वाले लड़के से प्यार हो गया। टेडी डे के दिन यानि 10 फरवरी को लड़की 70 किमी दूर अपने बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंच गई। वह घर से बिना बताए निकली और साथ में अपने छोटे भाई को ले गई। लड़की और उसका भाई जब देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने कॉल की, लेकिन फोन बंद था। इसके बाद परिजनों उसकी तलाश शुरू की। फिर वह नहीं मिली तो थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांश की मदद से मंगलवार देर रात को नाबालिग लड़की को बस्ती से बरामद कर लिया। इसके बाद बुधवार को लड़की को उसके परिजनों सौंप दिया। पूछताछ में पता चला कि 6 महीने से दोनों एक-दूसरे को प्यार करते हैं। पूरा मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… गोरखनाथ थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की सिलाई का काम सीखती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने छोटे भाई के साथ टेलर के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। इसी बीच देर शाम किशोरी के पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनकी बेटी और बेटे को घर लाने की बात कही। हालांकि बातचीत के कुछ देर बाद ही वह नंबर भी बंद हो गया। बेटी से संपर्क न हो पाने पर पिता ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोरखनाथ थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। मंगलवार देर रात बस्ती जिले में दबिश देकर लड़की, उसके भाई और उसके बॉयफ्रेंड को बरामद कर लिया। पुलिस किशोरी को सुरक्षित गोरखपुर ले आई है। सिलाई सीखने के बहाने मिलने जाती थी पूछताछ में लड़की ने बताया कि 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर हम दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। हम एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। धीरे-धीरे हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद मिलना-जुलना होने लगा। सिलाई के बहाने मैं घर निकल जाती थी। इसके बाद कभी बस तो कभी ट्रेन पकड़कर मैं बस्ती पहुंच जाती है। यहां अपने बॉयफ्रेंड से मिलती थी। हम दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते हैं। तहरीर मिलने के बाद की कार्रवाई की जाएगी एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल भी कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई तहरीर मिलने के बाद की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामला की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किशोरी स्वेच्छा से गई थी या किसी प्रकार का दबाव था। ----------------------- यह खबर भी पढ़िए:- कानपुर लेम्बोर्गिनी केस- कारोबारी बेटे को बचाने की कोशिश नाकाम:कोर्ट में नहीं टिक सकी दलीलें; ड्राइवर ने सरेंडर किया, कोर्ट ने नहीं माना आरोपी कानपुर लेम्बोर्गिनी केस में कारोबारी बेटे को बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम होती दिख रही है। तंबाकू कारोबारी ने पहले पुलिस को मैनेज किया। पैतरा एक्सपोज हुआ तो कोर्ट में ड्राइवर को सरेंडर कराया गया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केंद्रीय मंत्री बोले- एपस्टीन से 3-4 बार मिला; अविमुक्तेश्वरानंद पर कुकर्म का आरोप; पाकिस्तान बोला- अमेरिका ने टॉयलेट पेपर जैसे यूज किया
    Next Article
    MLC-आशुतोष सिन्हा ने विधान परिषद में उठाया दालमंडी का मुद्दा:बोले - गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है दालमंडी, दुकानदारों को कहीं बसाया जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment