Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केंद्रीय मंत्री बोले- एपस्टीन से 3-4 बार मिला; अविमुक्तेश्वरानंद पर कुकर्म का आरोप; पाकिस्तान बोला- अमेरिका ने टॉयलेट पेपर जैसे यूज किया

    7 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि वो यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से तीन या चार बार मिले थे। वहीं, दूसरी बड़ी खबर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों से कुकर्म करने के आरोप को लेकर है। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... ​​​​​​1. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने माना- एपस्टीन से 3-4 मुलाकातें हुईं, मीटिंग प्रोफेशनल थी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वह यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से तीन या चार बार मिले थे। यह बातचीत पूरी तरह से प्रोफेशनल थी, जो इंडिपेंडेंट कमीशन ऑन मल्टीलेटरलिज्म और दूसरे इंटरनेशनल कामों से जुड़ी थी। उन्होंने कहा कि इन मीटिंग्स का किसी भी तरह की गलत गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं था। पुरी ने कहा;- जब मैंने मई 2009 से न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला था, तब से लेकर 2017 में मंत्री बनने तक की अवधि के 30 लाख ईमेल जारी किए गए हैं। इस दौरान, केवल तीन या चार बैठकों का ही जिक्र मिलता है और मेरी बातचीत पूरी तरह से पेशेवर थी। राहुल ने संसद में नाम लिया था: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में एपस्टीन फाइल्स को लेकर पुरी का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था- अनिल अंबानी को जेल क्यों नहीं हुई? क्योंकि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है। मैं जानता हूं कि उनको एपस्टीन से किसने मिलवाया था। हरदीप पुरी भी जानते हैं कि किसने मिलवाया था। पढ़ें पूरी खबर... 2. राहुल ने कहा- सरकार ने भारत माता को बेचा, रिजिजू बोले- कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो बेच सके लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बजट पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने इंडिया-US ट्रेड डील के जरिए भारत माता को बेच दिया है। यह पूरी तरह सरेंडर है। अब अमेरिका तय करेगा कि हम किससे तेल खरीदेंगे। हमारा फैसला प्रधानमंत्री नहीं करेंगे। राहुल गांधी ने फिर दोहराया;- PM मोदी डरे हुए हैं, क्योंकि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में आया है। अमेरिका में अडाणी के खिलाफ केस चल रहा है। इसी वजह से PM मोदी ने डरकर ट्रम्प से समझौता कर लिया और भारत माता को बेच दिया। अब पढ़िए सरकार का बयान: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार करते हुए कहा, 'कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, जो देश को बेच सके और कोई खरीद सके।' वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि मोदी ने सरेंडर कर दिया। लेकिन हकीकत ये है कि भारत को कांग्रेस ने बेचा। पढ़ें पूरी खबर... 3. यूपी में अब तक सबसे बड़ा बजट पेश, महिलाओं के लिए 12 आईटीआई खुलेंगे यूपी सरकार ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को अपना आखिरी बजट पेश किया। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इसमें महिलाओं पर फोकस रहा। करीब 9 लाख 12 हजार करोड़ के बजट में सिर्फ महिलाओं की अलग-अलग योजनाओं पर 18 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। लड़कियों के लिए 12 नए ITI खुलेंगे: सिर्फ महिलाओं के लिए 12 नए आईटीआई खुलेंगे। बेटियों की शादी के लिए 51 हजार की जगह 1 लाख 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 10 लाख रोजगार देने, 14 नए मेडिकल कॉलेज, 3 यूनिवर्सिटी खोलने जैसे कई बड़े एलान किए। पढ़ें पूरी खबर… 4. अविमुक्तेश्वरानंद पर में 20 बच्चों से कुकर्म के आरोप, रामभद्राचार्य के शिष्य ने पॉक्सो कोर्ट में शिकायत की जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया कि अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों ने 20 से ज्यादा बच्चों के साथ कुकर्म किया है। आशुतोष ने कहा कि गुरुकुल की आड़ में वह बाल उत्पीड़न करते हैं। अपने आरोपों की पुष्टि के लिए उन्होंने 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया है। अब 20 फरवरी को दोनों पक्षों के वकील कोर्ट में पेश होंगे। शंकराचार्य ने सभी आरोप खारिज किए: अविमुक्तेश्वरानंद ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- हमने कोर्ट में सारे साक्ष्य दिए हैं। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। जबसे हमने गोमाता की रक्षा के लिए आवाज उठानी शुरू की, तब से सरकार और कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा। पढ़ें पूरी खबर... 5. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अमेरिका ने हमारा इस्तेमाल किया, मतलब निकलने पर टॉयलेट पेपर की तरह फेंका पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में कहा कि अमेरिका ने अपने फायदे के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया और काम निकलने के बाद उसे टॉयलेट पेपर की तरह फेंक दिया। उन्होंने यह भी माना कि पाकिस्तान का आतंकी इतिहास रहा है। आज देश में जो आतंकवाद है, वह उनकी गलतियों का ही नतीजा है। पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने ऐसा बयान क्यों दिया: आसिफ का यह बयान उस समय आया जब संसद ने इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए हमले के खिलाफ निंदा का प्रस्ताव पास किया। 6 फरवरी को नमाज के दौरान हुए इस आत्मघाती हमले में 31 लोगों की मौत हो गई और 169 लोग घायल हुए। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है। पढ़ें पूरी खबर... 6. राष्ट्रगान से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, सभी 6 पैरा गाना जरूरी अब राष्ट्रगान से पहले राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा। इसके लिए केंद्र ने नए आदेश जारी किए हैं। अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और औपचारिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ बजाया जाएगा। इस दौरान सभी को खड़े होना होगा। वहीं, अब इसके 2 की जगह सभी 6 अंतरे गाए जाएंगे, जिनकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकेंड है। सिनेमाघरों को छूट: अब सभी स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत बजाने के बाद ही होगी। हालांकि, सिनेमा हॉल को नए नियमों से दूर रखा गया है। यानी सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले ‘वंदे मातरम’ बजाना और खड़ा रहना अनिवार्य नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... ₹1.5 करोड़ की उधारी लेने के लिए दंडवत यात्रा छत्तीसगढ़ में एक व्यापारी मनोज देवांगन ने 1.5 करोड़ की उधारी वसूलने के लिए दंडवत यात्रा शुरू की है। वो कर्जदारों और भगवान की तस्वीरें रथ में लगाकर गली-गली जाकर पैसे मांग रहे हैं। उनका कहना है कि सपने में मां काली ने भरोसा दिलाया कि ऐसा करने पर पैसे वापस मिल जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज धनु राशि वालों की इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। मकर राशि के लोग जल्दबाजी से बचें। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मुझ पर कॉकटेल प्रहार हो रहा:रामभद्राचार्य के शिष्य ने कहा था- शंकराचार्य ने 20 बच्चों का यौन शोषण किया
    Next Article
    इंस्टाग्राम पर टाइल्स लगाने वाले से प्यार हुआ:गोरखपुर से 70 किमी दूर बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची 15 साल की लड़की, ढूंढते रहे घरवाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment