Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में हत्यारोपी का हाफ एनकाउंटर:पुलिस कस्टडी से सिपाही पर चाकू से हमला कर भागा, पैर में गोली लगी

    10 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में युवक की हत्या के मुख्य आरोपी का शनिवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कराने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हुआ। मामला थाना कांट क्षेत्र का है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे कमलनैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गौतम मौर्य की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि कांट निवासी समीर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था आरोपी हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य आरोपी समीर को मौके पर ही पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। देर रात पुलिस आरोपी को उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कराने ले गई थी। चाकू से पुलिस पर हमला कर भागने लगा पुलिस का कहना है कि बरामदगी के दौरान समीर ने चाकू उठाकर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और मौके से भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। कांस्टेबल भी घायल, अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ के दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी और आरोपी दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह बताई पुरानी रंजिश पुलिस पूछताछ में आरोपी समीर ने दावा किया कि गौतम ने उसकी बहन के साथ गलत किया था। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में काशी के खिलाड़ियों का दम:पहले दिन जीते 7 गोल्ड सहित 14 पदक, कोलकाता में चल रही प्रतियोगिता
    Next Article
    जौनपुर में दुल्हा हत्याकांड:एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, 1 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment