Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में 27 साल की MBBS डॉक्टर फंदे पर लटकी:NEET-PG की तैयारी कर रही थी, सुसाइड नोट में लिखा-अब और नहीं झेल सकती

    1 day ago

    1

    0

    इटावा में MBBS छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी। आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें कहा- मैं अब डिप्रेशन और एंजाइटी नहीं झेल सकती। मैं सभी से माफी मांगती हूं। आप सभी का हर चीज के लिए शुक्रिया।” छात्रा सौम्या (27) ने नोट में अपने टैबलेट में दो वीडियो होने की बात भी लिखी। टैबलेट का पासवर्ड पिता के मोबाइल का पासवर्ड बताया। बताया जा रहा है कि उसने 16 दिन पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन बाद में अपना मन बदल लिया था। MBBS के बाद वह NEET-PG की तैयारी कर रही थी। मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़िए... इटावा शहर के अर्जुननगर पक्का बाग इलाके में रविकांत दीक्षित अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी पप्पी दीक्षित हाउसवाइफ हैं। उनके दो बच्चे हैं। बेटा शिव दीक्षित (32) बेंगलुरु की एक कंपनी में इंजीनियर है। बेटी सौम्या दीक्षित ने कानपुर की रामा यूनिवर्सिटी से MBBS पूरा कर लिया था। वह NEET-PG की तैयारी कर रही थी। रविकांत का कोल्ड स्टोरेज और ईंट भट्ठे का कारोबार है। पप्पी दीक्षित बड़े बेटे के पास बेंगलुरु गई हुई थीं। गुरुवार को सौम्या दिनभर घर में अकेली थी। रोज की तरह पिता सुबह कोल्ड स्टोरेज चले गए थे। रात करीब साढ़े 8 बजे वह घर लौटे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। काफी देर इंतजार के बाद उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तुड़वाया। अंदर कमरे में गए तो सौम्या का शव फंदे से लटका था। बेटी को इस हालत में देखकर पिता के होश उड़ गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सुसाइड नोट में लिखा- मैं अब और नहीं झेल सकती मौके पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच की। कमरे से मिले सामान को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। इसमें छात्रा ने लिखा कि वह अब डिप्रेशन और एंजाइटी नहीं झेल सकती। उसने सभी से माफी मांगी और धन्यवाद लिखा। अब पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा था… “हैलो एवरीवन! मेरे टैबलेट में दो वीडियो हैं। टैबलेट का पासवर्ड पापा के मोबाइल का पासवर्ड है। मैं जो कर रही हूं, उसमें किसी का कोई हाथ नहीं है। मैं अब डिप्रेशन, एंजाइटी और डिस्पेयर और नहीं झेल सकती। इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है। मैं सभी से माफी मांगती हूं। मैं आप सबको बहुत प्यार करती हूं। आप सभी का हर चीज के लिए शुक्रिया।” 16 दिन पहले भी सुसाइड की कोशिश की थी सौम्या के मामा पल्लव दुबे ने बताया कि वीडियो देखने के बाद पता चला कि 16 दिन पहले यानी 26 मई को भी सौम्या ने सुसाइड की कोशिश की थी, लेकिन बाद में उसने अपना इरादा बदल दिया था। सौम्या का पोस्टमॉर्टम तीन डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में कराया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। बेंगलुरु से मां और भाई शुक्रवार सुबह 11 बजे इटावा पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे शहर के यमुना घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के लोग और रिश्तेदार मौजूद रहे। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया- सुसाइड नोट मिलने के बाद टैबलेट और लैपटॉप की जांच की गई, जिसमें कुछ वीडियो मिले हैं। मामले में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… अखिलेश की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट, 4 पर FIR:राजभर बोले- अदिति मेरी भी बेटी, लेकिन अखिलेश अपनी गिरेबान में झांके अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव (23) को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में गुरुवार को कानपुर-प्रतापगढ़ में FIR दर्ज हुई। कानपुर में भरत पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद यादव और प्रतापगढ़ में शीतला सुजान कवि नाम की आईडी पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 साल का बेटा पूछ रहा- पापा कब आएंगे:देवरिया में पिता बोले- कर्ज लेकर जहाज पर भेजा था; अमेरिकी हमले में हुई मौत
    Next Article
    रेस्क्यू गर्ल ने 24 घंटे में पकड़े 6 जहरीले सांप:लखीमपुर में कॉमन क्रेट को 10 सेकंड में काबू किया, कोबरा को 5 मिनट में पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment