Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेस्क्यू गर्ल ने 24 घंटे में पकड़े 6 जहरीले सांप:लखीमपुर में कॉमन क्रेट को 10 सेकंड में काबू किया, कोबरा को 5 मिनट में पकड़ा

    1 day ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में एक खेत में शुक्रवार को 6 फीट लंबा सांप दिखाई देते ही लोगों में हड़कंप मच गया। रेस्क्यू गर्ल नाजरून निशा तुरंत मौके पर पहुंचीं और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू करके उसे दुधवा के जंगल में छोड़ दिया। 24 घंटे के अंदर मझगई और पलिया वन रेंज क्षेत्र में 6 जगहों पर एक के बाद एक सांपों के निकलने से दहशत फैल गई। कहीं खेत, कहीं ग्राम प्रधान का घर तो कहीं पोल्ट्री फार्म, दुकान और कॉलोनियों में सांप निकले। इससे लोगों में खौफ का माहौल बन गया। नाजरून निशा ने सभी जगहों से सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। नाजरून अब तक 393 सांपों का रेस्क्यू कर चुकी हैं। देखिए 2 तस्वीरें… मझगई में 6 जगहों से सांपों का रेस्क्यू, दुधवा में छोड़े गए रेस्क्यू एक्सपर्ट नाजरून निशा ने बताया कि पलिया और मझगई वन रेंज में अलग-अलग जगहों पर जहरीले और गैर-जहरीले सांपों के निकलने की घटनाएं सामने आईं। मुझे इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर 6 अलग-अलग जगहों से सभी सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और दुधवा वन क्षेत्र में छोड़ दिया। मुजहा गांव में निकला कोबरा ग्राम प्रधान के घर में एक विषैला चश्माधारी नाग दिखाई दिया। टीम के साथ नाजरून पहुंचीं। पहले सांप की सुरक्षित घेराबंदी की। करीब 5 मिनट में 1.5 मीटर लंबे कोबरा को रेस्क्यू किया। यह जहरीला सांप है, जिसका जहर नर्व सिस्टम को प्रभावित करता है। सांप को पहले सुरक्षित दूरी से ट्रैक किया गया फिर स्नेक हुक की मदद से सिर को नियंत्रित कर रेस्क्यू बैग में डाला गया। पोल्ट्री फार्म में निकला धामन इसके बाद पोल्ट्री फार्म में 6 फीट लंबा रैट स्नेक (धामन) मिला, जिसे 2 मिनट में सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। यह गैर-जहरीला सांप है और चूहों का शिकार कर खेतों के लिए फायदेमंद होता है। नाजरून ने सांप को कॉर्नर कर बिना नुकसान हाथों से पकड़कर बैग में सुरक्षित कर लिया। कजरिया की टाइल्स शॉप कजरिया की टाइल्स शॉप में एक 8 फीट लंबा विशाल रैट स्नेक मिला, जिसे 1 मिनट में रेस्क्यू किया गया। सांप शेल्फ के पीछे छिपा था। पहले सांप को बाहर निकाला गया फिर स्नेक स्टिक से नियंत्रित किया गया। अजीतनगर कॉलोनी में निकला रेड सैंड बोआ दुर्लभ रेड सैंड बोआ का रेस्क्यू 20 सेकंड में किया गया। यह संरक्षित और गैर-जहरीला सांप है, जो जमीन के अंदर रेत में रहता है। इसे अक्सर लोग “दो मुंह वाला सांप” मान लेते हैं, लेकिन यह पूरी तरह एक गलत धारणा है। इसका रंग हल्का भूरा, लाल-रेत जैसा और इसकी लंबाई आमतौर पर 1 से 3 फीट तक होती है। हल्की खुदाई कर सांप को लोकेट किया गया और बिना दबाव हाथ से सुरक्षित उठाया गया। त्रिकोलिया कॉमन क्रेट का 10 सेकेंड में रेस्क्यू बहुत ही जहरीले माने जाने वाले कॉमन क्रेट को मात्र 10 सेकंड में रेस्क्यू किया गया। यह भारत के सबसे खतरनाक सांपों में शामिल है और रात में अधिक सक्रिय रहता है। इसका रंग चमकदार काला शरीर, सफेद-हल्की धारियां और इसकी लंबाई लगभग 3 से 5 फीट होती है। टॉर्च से मूवमेंट ट्रैक कर के स्नेक स्टिक की मदद से तुरंत सांप को कंट्रोल किया गया। सेमरीपुरवा में निकला रैट स्नैक यहां एक और रैट स्नैक निकला, जिसे मात्र 5 सेकंड में सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। इस सांप का मूवमेंट बहुत तेज होता है। तेज मूवमेंट को पहचानकर तुरंत स्नेक ग्रैब तकनीक से पकड़कर बैग में डाला गया। नाजरुन अब तक 393 सांपों को रेस्क्यू कर चुकीं नाजरून निशा पिछले करीब दो सालों से वन्यजीव रेस्क्यू के काम में एक्टिव हैं। अब तक वे 393 सांपों के साथ 2 से 3 मगरमच्छ, मॉनिटर लिजार्ड, जंगल कैट और फिशिंग कैट का सफल रेस्क्यू कर चुकी हैं। इसके अलावा वे 5 से 6 टाइगर ऑपरेशन में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। उनका कहना है कि लोगों को घबराने के बजाय तुरंत सूचना देनी चाहिए, जिससे सुरक्षित रेस्क्यू संभव हो सके। रेस्क्यू का मकसद इंसानों और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना नाजरून निशा ने बताया की रेस्क्यू का मकसद सिर्फ सांप को पकड़ना नहीं, बल्कि इंसानों और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सभी सांपों को बिना नुकसान पहुंचाए प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाता है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:टॉयलेट में टिशू पेपर पर लिखी मिली बम से उड़ाने की धमकी लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की आज चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लखनऊ पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट हवा में ही थी, तभी टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा था। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में 27 साल की MBBS डॉक्टर फंदे पर लटकी:NEET-PG की तैयारी कर रही थी, सुसाइड नोट में लिखा-अब और नहीं झेल सकती
    Next Article
    झांसी में शादी के 12 साल बाद महिला का सुसाइड:3 दिन से बंद था मोबाइल, मायके वाले आए तो कमरे में फंदे पर लटकी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment