Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में लापता 15 वर्षीय किशोर रेलवे स्टेशन से मिला:पुलिस ने काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा

    4 hours ago

    1

    0

    इटावा। घर से नाराज होकर बिना बताए निकले 15 वर्षीय किशोर को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर 3 बजे त्वरित कार्रवाई करते हुए इटावा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोर को आवश्यक पूछताछ और काउंसलिंग के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरबिया टोला, चौहट्टा निवासी नूर इलाही का 15 वर्षीय पुत्र असद किसी बात से नाराज होकर घर से बिना बताए निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी और किशोर को तलाशने में मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर की तलाश सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने किशोर की तलाश शुरू करने के साथ उसकी लोकेशन और संभावित ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की गई। पुलिस की टीम लगातार किशोर की तलाश में जुटी रही और आखिरकार उसे इटावा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा पुलिस टीम किशोर को सुरक्षित थाने लेकर पहुंची, जहां आवश्यक पूछताछ और काउंसलिंग की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर असद को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। एसएसपी के निर्देशन में कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा और लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़िया तमन्ना मलिक को अपशब्द कहने वाला थाने में लंगड़ाया:हाथ जोड़कर- कान पकड़कर माफी मांगी, बोला- महिलाओं का सम्मान करूंगा
    Next Article
    शादी के 3 महीने बाद महिला का सुसाइड:दहेज हत्या का आरोप, पति चेन्नई में करता है नौकरी, सास बोली- दूसरे युवक से करती थी बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment