Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में मालगाड़ी की छत पर चढ़ा युवक:OHE लाइन के पास करता रहा करतब, बिजली सप्लाई बंद कर जीआरपी-आरपीएफ ने उतारा

    19 hours ago

    1

    0

    इटावा रेलवे स्टेशन के मालगोदाम क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक खड़ी मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया। वह कभी छत पर कसरत करता तो कभी लेट जाता। ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन के बेहद करीब उसकी मौजूदगी से बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के के-नगर थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी 21 वर्षीय सिकंदर कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को सूचना दी कि युवक मालगोदाम में खड़ी मालगाड़ी की छत पर चढ़ा हुआ है और ओएचई लाइन के बेहद करीब होने के कारण उसकी जान को गंभीर खतरा है। इसके बाद जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन अधीक्षक पूर्णमल मीणा के निर्देश पर इटावा और इकदिल स्टेशन के बीच संबंधित ओएचई लाइन की विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद कराई गई। अधिकारियों के अनुसार, बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद भी लाइन में अवशिष्ट करंट रहने के कारण खतरा पूरी तरह टला नहीं था। रेलवे और पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवक को समझाकर नीचे उतरने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित ट्रेन की छत से नीचे उतार लिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू अभियान में जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक अजब सिंह, आरपीएफ के एएसआई हरपाल सिंह, जीआरपी के कांस्टेबल योगेश कुमार, विनय कुशवाह, अरुण कुमार, रोहिताश्व गौतम समेत अन्य रेलवे कर्मचारी शामिल रहे। युवक के सुरक्षित बच जाने पर उसके परिजनों ने जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे टीम का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत:ग्राम पंचायत सचिव पर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    युवक को रस्सी से बांधकर फेंकने के मामले में FIR:कुशीनगर में बेहोशी का हालत में मिला था, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment