Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में पुलिसकर्मियों की छुट्टी ऑनलाइन:अब मानव संपदा पोर्टल से ही आवेदन, ऑफलाइन नहीं मिलेगी अनुमति

    9 hours ago

    1

    0

    इटावा में पुलिसकर्मियों के लिए अवकाश स्वीकृति की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। मंगलवार से सभी प्रकार की छुट्टियों के लिए 'मानव संपदा उत्तर प्रदेश' पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य हो गया है। अब बिना ऑनलाइन आवेदन के कोई भी छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को अधिकारियों के चक्कर लगाने से बचाना और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तथा समयबद्ध बनाना है। एएसपी ग्रामीण श्रीष चंद्र ने बताया कि अवकाश स्वीकृति प्रणाली को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जनपद के सभी अधिकारी और कर्मचारी अब आकस्मिक अवकाश, उपार्जित अवकाश या किसी भी अन्य प्रकार की छुट्टी के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करेंगे। सभी अवकाशों की स्वीकृति भी अब ऑनलाइन ही की जा रही है। हालांकि, किसी विशेष परिस्थिति में यदि ऑफलाइन छुट्टी की आवश्यकता पड़ती है, तो इसके लिए पहले सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उपार्जित अवकाश लेने के इच्छुक कर्मचारियों को नियत तिथि से कम से कम एक सप्ताह पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह सुनिश्चित किया गया है ताकि प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो और कार्यालय का कामकाज सुचारु रूप से चलता रहे। सभी थानाध्यक्षों और शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस नई व्यवस्था की पूरी जानकारी दें और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं। ऑनलाइन आवेदन के लिए विस्तृत प्रक्रिया भी जारी की गई है, जिसके तहत कर्मचारी इंटरनेट ब्राउजर खोलकर मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन करेंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद डैशबोर्ड में उपलब्ध 'लीव मॉड्यूल' में जाकर 'अप्लाई लीव' विकल्प चुनेंगे। इसके बाद छुट्टी की तिथि, कारण, स्टेशन लीव, अवकाश अवधि के दौरान का पता और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन जमा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलती DCM में लगी आग:केबिन और टायर जला, ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान
    Next Article
    ठेकेदार की लापरवाही से सड़क हादसे में युवक की मौत:साथी घायल, सुल्तानपुर में मिट्टी के ढेर से टकराई बाइक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment