Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IVF सेंटर खोलने के नाम पर 52 लाख की ठगी:आगरा में तीन लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप, मशीनें खरीदने के नाम पर लिए रुपये

    8 hours ago

    2

    0

    आगरा के शाहगंज में IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) सेंटर खोलने के नाम पर साझेदारी का झांसा देकर 52 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शाहगंज निवासी शाकिर खान ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि खुद को IVF डॉक्टर और बैंक मैनेजर बताकर आरोपियों ने मशीनें खरीदने और सेंटर शुरू करने के नाम पर उनसे निवेश कराया। बाद में न तो सेंटर शुरू हुआ और न ही रकम वापस की गई। न्यायालय के आदेश पर थाना शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा राय ख्वाजा के रहने वाले शाकिर खान ने विशेष न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनके मित्र रवि गुप्ता के जरिए उनकी मुलाकात धनौली नई आबादी सत्यनगर के रहने वाले डॉ. मनीष कुमार और उनके भाई सोनू से हुई। मनीष ने खुद को सिविल लाइन स्थित लोटस हॉस्पिटल का IVF डॉक्टर बताया और दावा किया कि वह व उनकी पत्नी डॉ. पूनम दिल्ली एम्स में 7-8 साल तक डॉक्टर रह चुके हैं। सोनू को उन्होंने HDFC बैंक, कोठी मीना बाजार के सामने का मैनेजर बताया। मशीनें खरीदने के नाम पर मांगे 50 लाख आरोप है कि आरोपियों ने नामनेर स्थित SR हॉस्पिटल में IVF यूनिट शुरू करने का प्रस्ताव दिया। हॉस्पिटल के मालिक डॉ. अंकुर बंसल को मनीष का दोस्त बताया गया। मशीनें खरीदने और साझेदारी के नाम पर शाकिर से 50 लाख रुपये का निवेश मांगा गया। शिकायतकर्ता ने जुलाई से सितंबर 2023 के बीच RTGS और नकद के जरिए कुल 52 लाख रुपये दिए। इनमें 19 लाख मनीष के खाते में, 23 लाख पूनम के खाते में और 20 लाख नकद शामिल हैं। हो गया चेक बाउंस आरोपियों ने CA रोहित गुप्ता के माध्यम से शिकायतकर्ता और पूनम के नाम पर MKP-S इन्फ्रोसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनवाई और खंदौली स्थित कनरा बैंक में संयुक्त खाता खुलवाया। IVF मशीन खरीदने के लिए शिवानी साइंटिफिक इंडस्ट्रीज को 10 लाख का चेक दिया गया, लेकिन खाते में पर्याप्त पैसे न होने से चेक बाउंस हो गया। कंपनी से पता चला कि मनीष-पूनम की तरफ से कोई पेमेंट नहीं हुई। नहीं है कोई वैध डिग्री जब शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। बाद में पता चला कि मनीष और पूनम फर्जी डॉक्टर हैं, उनके पास कोई वैध डिग्री नहीं है। कंपनी से शिकायतकर्ता को हटाकर सोनू को डायरेक्टर बना दिया गया। 8 बीघा जमीन का सौदा भी फर्जी बताया गया। एसीपी बोले-साक्ष्य के आधार पर हो रही जांच शाकिर खान ने 29 सितंबर 2026 को पुलिस आयुक्त को रजिस्टर्ड पोस्ट से शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का रुख किया। न्यायालय के आदेश पर थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोधा में नए थाना प्रभारी की तैनाती:अलीगढ़ एसएसपी ने बेगराम सिंह को बनाया लोधा का नया थाना प्रभारी
    Next Article
    कंगना रनोट ने की श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की तारीफ:बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है; 4 दिसंबर को सलमान की ‘मातृभूमि’ से होगा क्लैश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment