Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंगना रनोट ने की श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की तारीफ:बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है; 4 दिसंबर को सलमान की ‘मातृभूमि’ से होगा क्लैश

    11 hours ago

    2

    0

    कंगना रनोट ने श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा की तारीफ करते हुए लिखा कि यह अच्छी लग रही है। श्रद्धा की यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन सलमान खान की फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस भी रिलीज होने वाली है। दरअसल, कंगना ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने भारत के मशहूर लोगों को दिखाने वाले AI से बने नक्शे पर प्रतिक्रिया दी। इस नक्शे में हिमाचल प्रदेश के हिस्से में कंगना का नाम दिखाया गया था। कंगना ने इस पोस्ट के साथ अपने बचपन का एक किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा कि परिवार में बड़ी बहन के बाद उनका जन्म दूसरी बेटी के रूप में हुआ था। इसलिए उनकी दादी उन्हें स्थानीय हिमाचली भाषा में बाडू कहती थीं। कंगना के मुताबिक, इस शब्द का मतलब अनचाही बच्ची होता है। इसी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, ‘श्रद्धा कपूर की फिल्म भी अच्छी लग रही है।’ श्रद्धा कपूर निभाएंगी मशहूर लावणी कलाकार का किरदार फिल्म ईठा में श्रद्धा महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसके निर्माता दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा हैं। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, अनंत जोशी, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता भी नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है। 30 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें श्रद्धा महाराष्ट्र की पारंपरिक नौवारी साड़ी पहनकर लावणी करती नजर आईं। ट्रेलर में मंच पर उनकी दमदार परफॉर्मेंस के साथ विठाबाई की निजी जिंदगी के संघर्ष भी दिखाए गए हैं। सलमान खान की फिल्म से होगा क्लैश श्रद्धा कपूर की ईठा 4 दिसंबर को रिलीज होगी। इसी दिन सलमान की ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ भी सिनेमाघरों में आएगी। सलमान की फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान रखा गया था। बाद में मार्च 2026 में इसका नाम बदलकर मातृभूमि कर दिया गया। फिल्म की रिलीज भी कई बार टली। 6 नवंबर को सलमान ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान इसकी नई रिलीज डेट 4 दिसंबर घोषित की। खास बात यह है कि सलमान ने अपनी फिल्म से मुकाबले के बावजूद श्रद्धा की फिल्म को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईठा का पोस्टर और ट्रेलर लिंक शेयर करते हुए लिखा था, ईठा के लिए शुभकामनाएं। इसके अलावा, शुक्रवार को सलमान खान ने ABP न्यूज के एक इवेंट में इस क्लैश पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि श्रद्धा कपूर की फिल्म भी 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है। सलमान ने कहा कि यह जानकर उन्हें बहुत बुरा लगा, क्योंकि उन्होंने श्रद्धा को बचपन से बड़ा होते देखा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने खुद श्रद्धा को फोन करके माफी मांगी। सलमान के मुताबिक, श्रद्धा ने विनम्रता से जवाब दिया कि कोई बात नहीं, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के लिए पर्याप्त जगह है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IVF सेंटर खोलने के नाम पर 52 लाख की ठगी:आगरा में तीन लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप, मशीनें खरीदने के नाम पर लिए रुपये
    Next Article
    हेलेन@88:बर्मा से 867 किमी पैदल चलकर भारत पहुंचीं, पहले पति ने लुटाई कमाई, सलीम खान से शादी के बाद खान परिवार की नाराजगी झेली

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment