Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीएसवीएम में चार दिन जुटेंगे देशभर के ईएनटी स्पेशलिस्ट:मृत शरीर पर सर्जरी की नई तकनीकों की होगी प्रैक्टिस

    42 minutes ago

    1

    0

    जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ ईएनटी, और एओआई कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में 43वां UPAOICON 2026 का आयोजन 24 से 27 सितंबर तक किया जा रहा है। यह चार दिवसीय शैक्षणिक सम्मेलन ईएनटी एवं हेड-नेक सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा व्यावहारिक शल्य-कौशल के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। यहां देश व विदेश के जाने माने ईएनटी स्पेशलिस्ट एक मंच पर आएंगे। पहले दो दिन: प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप सम्मेलन के प्रथम दो दिन, 24 एवं 25 सितंबर, प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप के लिए समर्पित रहेंगे। 24 सितंबर को कैडेवरिक हैंड्स-ऑन डिसेक्शन वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, जिसमें कान से संबंधित, टेम्पोरल बोन डिसेक्शन तथा सांयकाल में नाक से संबंधित, FESS का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य पंजीकृत प्रतिभागियों को कैडेवर पर प्रत्यक्ष रूप से शल्य-कौशल का अभ्यास कराना है, ताकि वे इन तकनीकों को वास्तविक मरीजों के उपचार में सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। लाइव सर्जिकल वेबकास्ट 25 सितंबर को लाइव सर्जिकल वेबकास्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण जयपुर से होगा। इस लाइव सर्जरी का संचालन डॉ. सतीश जैन, निदेशक, जैन हॉस्पिटल जयपुर द्वारा किया जाएगा। डॉ. जैन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त ईएनटी सर्जन हैं। मुख्य सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञ 26 एवं 27 सितंबर को मुख्य सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिष्ठित ईएनटी विशेषज्ञ अपने अनुभव एवं नवीनतम चिकित्सा ज्ञान को प्रतिभागियों के साथ साझा करेंगे। सम्मेलन में विषय विशेषज्ञों के व्याख्यानों के साथ-साथ तीन प्रतिष्ठित ऑरेशन तथा एक विशेष की-नोट लेक्चर भी आकर्षण का केंद्र होंगे। प्रतिष्ठित ऑरेशन्स में बेंगलुरु से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एच. विजेंद्र, एम्स ऋषिकेश के डॉ. सौरभ वार्ष्णेय और केजीएमयू, लखनऊ के डॉ. अनुपम मिश्रा अपने विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। वहीं, कानपुर के प्रसिद्ध कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जन डॉ. रोहित मल्होत्रा द्वारा की-नोट लेक्चर प्रस्तुत किया जाएगा। कोर्स और पोस्टर प्रेजेंटेशन एलर्जी, स्ट्रोबोस्कोपी एवं FEES सहित विभिन्न विषयों पर इंस्ट्रक्शनल एवं स्किल कोर्स आयोजित किए जाएंगे। इनका विशेष फोकस पोस्टग्रेजुएट विद्यार्थियों एवं उभरते ईएनटी चिकित्सकों के व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल को विकसित करना होगा। सम्मेलन का एक महत्वपूर्ण आकर्षण पीजी पोस्टर प्रेजेंटेशन भी होगा। इसके माध्यम से देशभर के पोस्टग्रेजुएट विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर गंगा में डूबे पुजारी:स्थानीय बोले- कुछ दिन से तनाव में थे; NDRF तलाश में जुटी
    Next Article
    गोरखपुर में मंदिर से चढ़ावा चोरी:वारदात CCTV में कैद, चोर ने पहले पूजा की फिर उड़ाया सामान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment