Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर गंगा में डूबे पुजारी:स्थानीय बोले- कुछ दिन से तनाव में थे; NDRF तलाश में जुटी

    49 minutes ago

    1

    0

    वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर बुधवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 40 वर्षीय पुजारी रवि शर्मा गंगा नदी में डूब गए। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर लापता पुजारी की खोजबीन में जुट गई है। पूजा-पाठ करते थे रवि, 9-10 दिनों से थे परेशान मणिकर्णिका घाट स्थित काली मंदिर क्षेत्र के निवासी रवि शर्मा (पुत्र श्री लाल शंकर शर्मा) मंदिर में पूजा-पाठ और तांत्रिक अनुष्ठान करते थे। परिजनों ने बताया कि वह पिछले करीब 9-10 दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। 1.5 घंटे स्नान के बाद अचानक गहरे पानी में समाए बुधवार को रवि घर से पूजा-पाठ करने की बात कहकर अपनी पत्नी प्रीति और भाई के साथ मणिकर्णिका घाट आए थे। करीब एक से डेढ़ घंटे तक गंगा में स्नान करने के बाद वह देखते ही देखते अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और समा गए। उन्हें डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत शोर मचाया गया। सिल्ट और अचानक गहराई बनी वजह? स्थानीय लोगों का कहना है कि रवि प्रतिदिन घाट पर स्नान करने आते थे। इन दिनों गंगा का जलस्तर कम हुआ है, जिससे घाट किनारे कई जगह सिल्ट (गाद) जमा है। ऐसे में अंदाजा नहीं मिल सका और वह गहरे पानी में चले गए। पुलिस और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ जल पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलते ही एनडीआरएफ/जल पुलिस की मदद से गंगा में रवि शर्मा की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में 700 करोड़ का नया निवेश:लिथियम बैटरी प्लांट की रखी नींव, ख्यामई औद्योगिक आस्थान में 23,524 वर्गमीटर में बनेगी इकाई
    Next Article
    जीएसवीएम में चार दिन जुटेंगे देशभर के ईएनटी स्पेशलिस्ट:मृत शरीर पर सर्जरी की नई तकनीकों की होगी प्रैक्टिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment