Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जंगली लकड़ी और चाकू के साथ युवक गिरफ्तार:श्रावस्ती में सागौन-शाखू की लकड़ी काटकर ले जा रहा था तस्कर

    20 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। सिरसिया थाना पुलिस ने मोहम्मद शरीफ नामक युवक को अवैध चाकू और भारी मात्रा में सागौन व शाखू की लकड़ी के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर की गई। सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर यह सफलता हासिल की। मुखबिर ने बताया था कि ग्राम गुलरा फटवा निवासी मोहम्मद शरीफ पुत्र मोहम्मद समून जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर अपने घर में छिपाकर रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। गुलरा कोठी बनकटवा कला की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद शरीफ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपने घर में लकड़ी छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके बताए स्थान से एक अवैध चाकू, सागौन की पांच चिरान लकड़ी और शाखू की पंद्रह लकड़ी बरामद की। बरामद लकड़ी की बाजार में कीमत काफी अधिक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह लकड़ी जंगल से अवैध रूप से काटी गई थी। इस बरामदगी के आधार पर सिरसिया थाने में मु0अ0सं0 30/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, 303(2), 317(2) बीएनएस और 41/42/69 भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री, तस्करी और वन संपदा की चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में युवक 5 दिन से लापता:परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार, तलाश जारी
    Next Article
    गोला तहसील को आईजीआरएस रैंकिंग में मिला पहला स्थान:जनवरी में शत-प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, जिले का प्रदर्शन बेहतर हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment