Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों पर बुलडोजर पर रोक स्वागत योग्य:मायावती ने कहा सरकार को सभी संस्थाओं को नियमित कराने की नीति अपनानी चाहिए

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आज़म खान के पारिवारिक ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद अली जौहर के नाम पर स्थापित यूनिवर्सिटी की 38 शिक्षण इमारतों को तोड़ने की रामपुर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने के फैसले को बीएसपी प्रमुख मायावती ने सही बताया है। बीएसपी प्रमुख का कहना है कि स्वीकृत नक्शे व जरूरी दस्तावेजों के अभाव के चलते आरडीए ने इन इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की थी। लेकिन अभी इस पर रोक लगाना उचित है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए। बुलडोजर नहीं, नियमितीकरण की नीति बने पार्टी ने कहा कि मामला सिर्फ जौहर विश्वविद्यालय तक सीमित नहीं है। पूरे उत्तर प्रदेश में कई शिक्षण संस्थाएं हैं जो निर्माण के दौरान सरकारी नियमों का पूरा अनुपालन नहीं कर पाईं। ऐसे में बुलडोजर चलाकर सख्ती करने के बजाय सरकार को सभी संस्थाओं को सही और नियमित कराने की नीति अपनानी चाहिए। सरकार को जनहितैषी सलाह पर विचार करना चाहिए बीएसपी के मुताबिक इससे वहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित नहीं होगा और शिक्षा व्यवस्था भी बाधित नहीं होगी। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि सरकार बीएसपी की इस जनहितैषी सलाह पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी और शिक्षा संस्थानों के नियमितीकरण को प्राथमिकता देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में मंदिर के बाहर महिला से रेप:वारदात CCTV में कैद हुई; आरोपी गिरफ्तार, बोला-गलती हो गई साहब
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में मालगाड़ी गुजरते समय खुला रहा फाटक:लोगों ने जताई नाराजगी, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment