Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मंदिर के बाहर महिला से रेप:वारदात CCTV में कैद हुई; आरोपी गिरफ्तार, बोला-गलती हो गई साहब

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में महिला से रेप का मामला सामने आया है। अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने मंदिर के बाहर सो रही बीमार महिला के साथ जबरदस्ती की। फिर विरोध करने पर भाग गया। पूरी घटना नजदीक लगे मंदिर से सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो से पहचान कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी गिड़गिड़ाने लगा। बोला- गलती हो गई साहब। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। 3 तस्वीरें देखिए… CCTV में पूरा मामला कैद हुआ पिपराइच कस्बे के एक मंदिर के पास एक मानसिक बीमार महिला (35) आकर सो जाती थी। दिन भर वह सड़क पर घूमती रहती थी। पुलिस के मुताबिक, घटना 24 जुलाई की रात 11 बजकर 40 मिनट की है। घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि महिला मंदिर के बाहर बने चबूतरे पर सो रही थी। तभी एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति दीपक गुप्ता वहां पहुंचता है। महिला को सोते हुए देखकर आरोपी उसके साथ जबरदस्ती रेप करता है। जब महिला विरोध करती है तो आरोपी उसे धकेल देता है। इसके बाद आरोपी भाग जाता है और महिला दूसरी ओर चली जाती है। अगले दिन महिला की हालत देखकर लोगों को शक हुआ। जब लोगों ने सीसीटीवी देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान करके जांच शुरू की। आरोपी दीपक गुप्ता को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक पिपराइच विवेक त्रिवेदी ने बताया- आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना तेजी से की जा रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया- सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की पहचान कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की की जा रही है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें गोरखपुर में ज्वैलरी कारोबारी का 10 साल का पोता लापता; स्कूल से लौटा, फिर खेलने बाहर निकला, गली में चप्पल, साइकिल मिली गोरखपुर के ज्वैलरी कारोबारी का 10 साल का पोता सोमवार शाम लापता हो गया। वह स्कूल से घर लौटा। फिर साइकिल लेकर घर के बाहर खेलने चला गया। करीब 30 मिनट बाद परिवार को सूचना मिली कि बच्चे की साइकिल लावारिस हालत में पड़ी है। परिवार के लोग भागते हुए पहुंचे। आसपास तलाश की तो थोड़ी दूरी पर बच्चे की एक चप्पल मिली। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने से छूटते ही पत्नी को चापड़ से काट डाला:ढाई साल पहले की थी लव मैरिज, बेटे के सामने की हत्या, छेड़खानी के आरोप में थाने में बैठाया था
    Next Article
    जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों पर बुलडोजर पर रोक स्वागत योग्य:मायावती ने कहा सरकार को सभी संस्थाओं को नियमित कराने की नीति अपनानी चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment