Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जहरीला दूध पीने से डेढ़ साल के मासूम की तबियत:सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी; परिजनों ने दूध-सब्जी में जहर मिलाने का आरोप लगाया

    9 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के रामनगरिया आशाराम गांव में डेढ़ साल के एक मासूम की जहरीला दूध पीने के बाद तबियत बिगड़ गई। उसे मैनपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मासूम का इलाज चल रहा है। परिजनों ने घर में रखे दूध और सब्जी में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर सैंपल लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है। डेढ़ साल का मासूम रितुल, जो उपेंद्र का बेटा है, अपने घर के आंगन में खेल रहा था। घर में उसकी मां रोशनी और दादी गंगा देवी मौजूद थीं। पिता उपेंद्र ने अपने बेटे को दूध पिलाया। बच्चे ने थोड़ा दूध पिया और बाकी छोड़ दिया। पिता उपेंद्र को शक हुआ तो उन्होंने भी वही दूध पिया, जिसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं। बच्चे की तबियत भी बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत मासूम को गांव के डॉक्टर के पास ले गए, जिन्होंने बेहतर इलाज के लिए मैनपुरी ले जाने की सलाह दी। परिजन बच्चे को मैनपुरी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज किया, लेकिन हालत चिंताजनक देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया। फिलहाल, सैफई मेडिकल कॉलेज में बच्चे का इलाज चल रहा है और उसकी तबियत सामान्य बताई जा रही है। बच्चे के ताऊ विनय ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके दो घर हैं। पीछे वाले घर में मां और भाई की पत्नी मौजूद थीं। भाई उपेंद्र ने बच्चे को दूध पिलाया और खुद भी पिया। जब भाई को उलटी हुई, तब उन्हें एहसास हुआ। मैनपुरी पहुंचने पर यह साफ हुआ कि दूध में जहर था। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दूध के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में अगले 5 दिन बूंदाबांदी-बारिश के आसार नहीं:सुबह से मौसम साफ, धूप निकलने से बढ़ा तापमान
    Next Article
    पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली:हापुड़ में दो गिरफ्तार, दो फरार; गौकशी की तैयारी में थे आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment