Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में अगले 5 दिन बूंदाबांदी-बारिश के आसार नहीं:सुबह से मौसम साफ, धूप निकलने से बढ़ा तापमान

    10 hours ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार सुबह से मौसम साफ है। बादल छटे हुए हैं। धूप निकल रही है। बूंदाबांदी या बारिश की संभावना नहीं है। दिन में कुछ समय के लिए बादल जरूर छा सकते हैं। 13 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बीच-बीच कुछ देर के लिए बादल छाये रह सकते हैं लेकिन बूंदाबांदी या बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से अगले 5 दिन बारिश या बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। इस बीच तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से 5% अधिक बारिश अब तक जिले में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई थी लेकिन पिछले 4 दिनों में रुक-रुक हुई बारिश के बाद आगरा में बारिश का ग्राफ बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून में अब तक सामान्य से 5% अधिक बारिश हो चुकी है। विभाग के अनुसार, अब तक 463.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 486.3 मिमी बारिश हो चुकी है। यानि सामान्य से 23 मिमी अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटों में जिले में 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। तापमान में बढ़ोत्तरी सोमवार को दिनभर धूप निकली। इसके चलते रविवार की अपेक्षा सोमवार को तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन के बाद मरीज के पेट में मिला 590 ML:25 दिन तक बहता रहा खून: इंडो अमेरिकन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, जांच टीम गठित
    Next Article
    जहरीला दूध पीने से डेढ़ साल के मासूम की तबियत:सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी; परिजनों ने दूध-सब्जी में जहर मिलाने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment