Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेई की पिटाई मामले में लाइनमैन की पत्नी पर FIR:बलरामपुर में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी

    4 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान जूनियर इंजीनियर (जेई) से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक लाइनमैन की पत्नी ने जेई के साथ मारपीट की। जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 23 फरवरी को हरैया सतघरवा के चौधरीडीह पंचायत भवन में हुई। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हरैया सतघरवा में तैनात अवर अभियंता अजीत सिंह को चुनाव आयोग द्वारा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्री अधिकारी के रूप में ड्यूटी पर लगाया गया था। जेई अजीत सिंह के मुताबिक, शाम करीब 4:40 बजे लाइनमैन रामरंग उर्फ मिश्रीलाल की पत्नी कमरे में पहुंचीं और उनके पति की उपस्थिति भेजने को लेकर विवाद करने लगीं। कॉलर पकड़कर मारपीट का आरोप जेई का आरोप है कि जब उन्होंने बताया कि वह निर्वाचन रजिस्टर का कार्य कर रहे हैं, तो महिला ने उनका कॉलर पकड़ लिया और मुक्कों व दांतों से हमला किया। उन्होंने मारपीट में चोट लगने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की भी शिकायत की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में महिला को जेई के साथ मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि, इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस ने जेई की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्य के दौरान हुई इस घटना ने प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मचा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दूध डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:शौचालय के पास रखा मिला दूध, जांच के लिए नमूने भेजे
    Next Article
    ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल:बरेली में महालक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, सिम बंद कराने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment