Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल:बरेली में महालक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, सिम बंद कराने जा रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली-पीलीभीत हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महालक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सिम बंद कराने जा रहे थे नवाबगंज जानकारी के अनुसार ग्राम गेला टांडा निवासी हरपाल (35) अपने पिता प्रेमराज के साथ नवाबगंज जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे अपने खोए हुए मोबाइल की सिम बंद कराने के लिए निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता प्रेमराज गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने हरपाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रेमराज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ट्रक चालक वाहन समेत फरार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दरोगा सचिन चौधरी ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। मृतक हरपाल की पत्नी हरिप्रिया ने बताया कि हरपाल सटरिंग लेबर का काम करते थे और उन्हीं की कमाई से परिवार का खर्च चलता था। उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेई की पिटाई मामले में लाइनमैन की पत्नी पर FIR:बलरामपुर में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी
    Next Article
    15 घंटे से लापता युवक का शव लिसाड़ीगेट में मिला:व्हाट्सएप ग्रुपों पर डाले गए फोटो से परिजनों ने की पहचान, नहीं कराया पोस्टमार्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment