Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जज की कार को थार ने पीछे से मारी टक्कर:लखनऊ में ट्रैफिक सिपाही ने रोका तो उसे भी कुचलने की कोशिश, ड्राइवर फरार

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर के लोहिया चौराहे पर लालबत्ती पर रुकी अपर प्रधान न्यायाधीश (पारिवारिक न्यायालय) बाराबंकी की कार को तेज रफ्तार थार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक ने भागने के दौरान उसे रोक रहे ट्रैफिक सिपाही पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। गोमतीनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी के देवा रोड स्थित अभय नगर निवासी ड्राइवर संतोष गुप्ता 10 जुलाई की शाम करीब 6:45 बजे अपर प्रधान न्यायाधीश श्रीकृष्ण कुमार को उनकी मारुति अर्टिगा (UP32 LU 9252) से कैसरबाग से बाराबंकी लेकर जा रहे थे। कार में न्यायाधीश के साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी सवार थे। फन मॉल से आगे लोहिया चौराहे पर रेड लाइट होने पर कार रुकी थी। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार थार (UP62 DK 1200) ने अर्टिगा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे लोगों को तेज झटका लगा। सिपाही ने फोटो खींची, चालक भाग निकला हादसे के बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने थार चालक को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय सिपाही पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और तेज रफ्तार से भाग निकला। हालांकि, ट्रैफिक सिपाही ने भागने से पहले थार की फोटो खींच ली, जिससे उसका नंबर दर्ज हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में 14 लोगों को सांप ने डंसा:12 घंटे के अंदर सर्पदंश के शिकार, जिला अस्पताल में उपचार
    Next Article
    उन्नाव में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित:पुलिस ने दिया महिला सम्मान और पारिवारिक सौहार्द का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment