Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित:पुलिस ने दिया महिला सम्मान और पारिवारिक सौहार्द का संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के गलगलहा गांव में रविवार को 'बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल' का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम सदर कोतवाली क्षेत्र की मगरवारा चौकी अंतर्गत ग्राम गलगलहा स्थित पंचायत भवन में हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने परिवार में प्रेम, सम्मान और आपसी विश्वास बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह ने की। इस दौरान प्रभारी परिवार परामर्श समिति के डॉ. आशीष श्रीवास्तव, सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा, मगरवारा चौकी प्रभारी रवि शंकर पांडेय, ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार और उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सास, बहू, ननद, भाभी, मां, बेटियों और छात्राओं के साथ गांव के सम्मानित नागरिकों ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी की। चौपाल के दौरान वक्ताओं ने पारिवारिक रिश्तों में प्रेम, सम्मान और आपसी संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि परिवार की बहू को बेटी के समान सम्मान और स्नेह मिलना चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि परिवार में बहू और बेटी के बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, क्योंकि एक मजबूत परिवार ही समाज की सबसे बड़ी ताकत होता है। अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्हें 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में बताया गया। महिलाओं से अपील की गई कि आवश्यकता पड़ने पर वे इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करें। उन्हें अपनी समस्याओं को आत्मविश्वास के साथ पुलिस तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनीष सेंगर ने प्रेरक संस्मरण सुनाकर परिवार में प्रेम, सहयोग और आपसी सम्मान का वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। सम्मेलन में शामिल महिलाओं ने इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में पुलिस विभाग द्वारा इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है, जिससे परिवारों में रिश्तों को मजबूत करने का सकारात्मक संदेश मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जज की कार को थार ने पीछे से मारी टक्कर:लखनऊ में ट्रैफिक सिपाही ने रोका तो उसे भी कुचलने की कोशिश, ड्राइवर फरार
    Next Article
    मऊ में 13 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला:राजकीय आईटीआई सहादतपुर में मिलेंगे नौकरी के अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment