Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जज के नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज से टक्कर मारी:केरलम में स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने थाने में बेइज्जत किया

    23 hours ago

    1

    0

    केरलम के कोच्चि में शनिवार देर रात मर्सिडीज कार ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 55 साल के स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कार चलाने वाला एडिशनल सेशन जज का बेटा है। उसकी उम्र 17 साल है। कार जज के नाम पर रजिस्टर्ड थी। हादसा रात 2 से 3 बजे के बीच हुआ। घटनास्थल के एक वीडियो में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन में जब उन्होंने नाबालिग को कार चलाने देने पर सवाल उठाया, तो जज ने उनसे अपमानजनक लहजे में बात की। घटना के बाद की 2 तस्वीरें… 30 साल से चला रहे थे खाने का स्टॉल, घर लौटते समय हादसा हादसे में जान गंवाने शख्स की पहचान जयबालकृष्णन के रूप में हुई है। वह करीब 30 साल से अपनी पत्नी मंजू के साथ सड़क किनारे खाने का स्टॉल चला रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, जयबालकृष्णन ने शनिवार रात चित्तूर मंदिर के पास अपना स्टॉल बंद किया था। वह रोज शाम करीब 4 बजे दुकान खोलते थे और वहां मुख्य रूप से डोसा सहित शाकाहारी खाना बेचते थे। जयबालकृष्णन और उनकी पत्नी रोज स्कूटी से करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करके दुकान पहुंचते थे। उनकी पत्नी वैरिकोज वेन्स के इलाज के कारण एक सप्ताह की छुट्टी पर थीं। हादसे के समय जयबालकृष्णन अकेले घर लौट रहे थे। आरोपी जज की परमीशन के बिना कार लेकर निकला पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलुवा में रहता है और अपने माता-पिता की जानकारी के बिना मर्सिडीज-बेंज लेकर निकला था। कार वल्लारपदम से कलामस्सेरी की ओर जा रही थी, तभी उसने जयबालकृष्णन की स्कूटी को टक्कर मार दी। चेरानेल्लूर पुलिस ने किशोर को घटनास्थल से हिरासत में लिया और कार जब्त कर ली। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। ये धाराएं सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से वाहन चलाने और लापरवाही से मौत होने से संबंधित हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि हादसे के समय नाबालिग चालक नशे में नहीं था। हालांकि, आगे की जांच के लिए उसके ब्लड सैंपल लिए गए हैं। लग्जरी कार से जुड़े सड़क हादसे की पिछली 3 बड़ी घटनाएं… 21 जून 2026: ठाणे में 251kmph की रफ्तार से BMW डिवाइडर से टकराई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में इसी साल बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकरा गई। दो लोगों की मौत हो गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के कई टुकड़े हो गए। कार का इंजन हादसे की जगह से करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरा। पूरी खबर पढ़ें… 15 सितंबर 2025: वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी को BMW ने टक्कर मारी, मौत दिल्ली में पिछले साल छावनी मेट्रो स्टेशन के पास BMW कार की टक्कर में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत हो गई थी। नवजोत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें… 12 अप्रैल 2025: नाबालिग ने कार से दो साल की बच्ची को कुचला, मौत अप्रैल 2025 में दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में कार चला रहे 15 साल के नाबालिग ने 2 साल की बच्ची को कुचल दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की CCTV भी सामने आया था। बच्ची खेलते-खेलते सड़क पर बैठ जाती है। तभी कार चालक उस पर गाड़ी चढ़ा देता है। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत: जली हुई हालत में शव मिला दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल बालिका विद्यालय में शनिवार दोपहर 12वीं क्लास की एक छात्रा का शव मिला। छात्रा की उम्र करीब 18 साल है। पुलिस ने बताया कि PCR कॉल के जरिए स्कूल में आग लगने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनीट्रैप में फंसा सेना का रिटायर्ड कैप्टन, वेल्लोर से गिरफ्तार:आरोप- अनजान महिला को खुफिया जानकारी भेजी; 28 साल तक आर्मी में सर्विस कर चुका
    Next Article
    एयरफोर्स चीफ बोले-कोई लक्ष्य हमारी पहुंच से बाहर नहीं:ऑपरेशन सिंदूर में साबित किया; दुश्मन की रणनीति के हिसाब से खुद को ढालना जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment