Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाजमऊ के कॉल सेंटर पर साइबर टीम की छापेमारी:10 महिला-पुरुष कर्मचारियों से देर रात तक पूछताछ, दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ इलाके में एक कॉल सेंटर पर सोमवार शाम साइबर क्राइम और स्वाट टीम ने छापा मारा। यह कॉल सेंटर केडीए स्थित मदीना मस्जिद के पास एक तीन मंजिला इमारत में चल रहा था। छापेमारी शुरू होते ही कॉल सेंटर के कर्मचारियों में हलचल मच गई। टीम की कार्रवाई देर रात तक चलती रही और अंदर मौजूद महिला-पुरुष कर्मचारियों को रात 12:25 बजे तक बाहर नहीं जाने दिया गया और जांच जारी है। बताया गया कि छापेमारी के समय कॉल सेंटर में 10 कर्मचारी मौजूद थे। टीम ने सभी को रोककर उनसे पूछताछ की और कॉल सेंटर से जुड़े दस्तावेज व दूसरे रिकॉर्ड की जांच की। सूत्रों के अनुसार, दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, जांच में क्या सामने आया, इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि, 6 घंटे से ये कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान कॉल सेंटर के अंदर मौजूद लोगों ने इस मामले पर बात करने से साफ मना कर दिया। मीडियाकर्मियों को भी इमारत के अंदर जाने से रोका गया। इससे पूरे मामले को लेकर रहस्य और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि यह कॉल सेंटर दो महीने पहले दूसरी मंजिल में शुरू हुआ था। छापेमारी की खबर मिलते ही जाजमऊ पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा संभाली। देर रात तक साइबर टीम, क्राइम ब्रांच और एसओजी के अधिकारी कर्मचारियों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में लगे रहे। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा रही और तरह-तरह की बातें होती रहीं। कर्मचारियों के परिजन भी वहां मौजूद थे। फिलहाल, पुलिस या किसी भी जांच एजेंसी ने कॉल सेंटर संचालक के खिलाफ कार्रवाई, किसी चीज की बरामदगी या गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी साफ होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर घायल:सिर में 19 टांके लगे, हेलमेट नहीं पहनने से हालत गंभीर
    Next Article
    पीलीभीत अस्पताल में छात्रा कशिश की हत्या का मामला:चार्जशीट के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार; चश्मदीद समेत कर्मचारियों के बयान दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment