Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर घायल:सिर में 19 टांके लगे, हेलमेट नहीं पहनने से हालत गंभीर

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ इलाके में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी, क्योंकि उसने हेलमेट नहीं पहना था। राहगीरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जाजमऊ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। परिवार को रात करीब 12 बजे हादसे की सूचना दी गई। पटकापुर के रहने वाले नफीस ने बताया कि घायल आरिफ (32) उनका साला है। आरिफ सोमवार शाम करीब छह बजे जाजमऊ स्थित एक टेनरी में काम ढूंढने गया था। वहां उसकी कुछ दोस्तों से मुलाकात हुई। वह काफी देर तक उनके साथ रहा। देर रात करीब 11:30 बजे आरिफ बाइक से घर लौट रहा था। तभी जेके चौराहे के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आरिफ बाइक समेत सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके सिर में 19 टांके लगाए हैं। शरीर के कई दूसरे हिस्सों में भी गंभीर चोटें लगी हैं। आरिफ की हालत गंभीर होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिवार ने बताया कि पुलिस ने बाइक के नंबर से वाहन मालिक का मोबाइल नंबर निकाला। इसके बाद उन्हें हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में हलचल मच गई। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चावल की बोरी के नीचे मिला 5 फीट लंबा कोबरा:इटावा के सरकारी गोदाम में मचा हड़कंप, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
    Next Article
    जाजमऊ के कॉल सेंटर पर साइबर टीम की छापेमारी:10 महिला-पुरुष कर्मचारियों से देर रात तक पूछताछ, दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment