Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूजीसी बिल के समर्थन में कुंडा में रैली:प्रतापगढ़ में विरोध करने वाले नेताओं के बहिष्कार की चेतावनी

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र में बुधवार को बहुजन युवा एकता मंच के बैनर तले एससी, एसटी और ओबीसी समाज के सैकड़ों लोगों ने यूजीसी बिल के समर्थन में रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। रैली का नेतृत्व मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड्डन राज पासी ने किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कुंडा बस अड्डा परिसर में सुबह से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। आयोजकों ने यूजीसी बिल को शिक्षा, सामाजिक न्याय और युवाओं के अधिकारों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा बताया और इसे लागू करने की मांग की। कार्यक्रम की पूर्व सूचना के कारण प्रशासन सतर्क रहा। उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह, क्षेत्राधिकारी अमरनाथ गुप्ता और इंस्पेक्टर मनोज पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को रैली न निकालने की सलाह दी, लेकिन वे अपने निर्णय पर कायम रहे। इसके बाद रैली निर्धारित मार्ग से बस अड्डा, खैराती रोड, मेन चौराहा, सरयू नगर और भगवन तिराहा होते हुए तहसील गेट पहुंची। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात नियंत्रित किया गया। तहसील पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए यूजीसी बिल लागू करने की मांग दोहराई। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि जो नेता यूजीसी बिल का विरोध कर रहे हैं, आगामी चुनाव में उनका बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी समाज से जुड़े वे जनप्रतिनिधि जो इस मुद्दे पर चुप हैं, उन्हें भी जनता जवाब देगी। इस कार्यक्रम में सुभाष चंद्र यादव, गुलाब यादव, प्रमोदराज पासी, रंजीत कुमार सरोज, प्रमोद गौतम, दिलीप कुमार सरोज, भागीरथी यादव, बाल मुकुंद सरोज, नितेश कुमार उर्फ दादा भाई, एडवोकेट कैलाश, सुरेश कुमार यादव, वीरू पासी, रितेश अनमोल, राम प्रताप सरोज और बीडीसी दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या की साकेतपुरी कालोनी में भयंकर आग:मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां, पाइप व गुमटी में लगी आग
    Next Article
    जखनियां में दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट, VIDEO:एक-दूसरे को पीटकर धक्का मारा, पुलिस से कहा- तहरीर देने के बाद आना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment