Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल निगम अधिशाषी अभियंता अनुपस्थित:डीएम ने वेतन काटने के निर्देश दिए, संपूर्ण समाधान दिवस में 38 शिकायतें आईं

    3 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में शनिवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक भी मौजूद रहे। दिवस में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में जल निगम के अधिशाषी अभियंता अनुपस्थित रहे। इस पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों में विद्युत और जल निगम से संबंधित मामले सर्वाधिक थे। राजस्व से जुड़ी तीन शिकायतें भी आईं। शेष 32 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, तहसीलदार और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेशचंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के 5709 किसानों को 1.41 करोड़ रुपये मिले:मुख्यमंत्री ने DBT से फसल क्षतिपूर्ति राशि हस्तांतरित की
    Next Article
    हमीरपुर में डग्गामार चालक ने रोडवेज ड्राइवर को पीटा:विरोध में परिवहन निगम के ड्राइवरों ने बस स्टैंड पर लगाया जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment