Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला प्रदर्शनी में बॉलीवुड नाइट ने बांधा समां:आज शतरंज प्रतियोगिता और कवि सम्मेलन होगा

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी-2026 जारी है। यह प्रदर्शनी 16 मार्च से शुरू होकर 19 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इसमें प्रतिदिन सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी स्थल पर स्थित रविंद्र नाट्यशाला के ओपन स्टेज पर मंगलवार शाम बॉलीवुड फ्यूजन नाइट का आयोजन किया गया। कलाकार अरुण शर्मा और दीक्षा गौतम की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया। आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला में 18 मार्च को बैरन हॉल में सुबह 11 बजे शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी दिन शाम 7 बजे ओपन स्टेज पर गंगा-जमुनी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 19 मार्च को भी बैरन हॉल में सुबह 11 बजे शतरंज प्रतियोगिता जारी रहेगी। इसी दिन शाम 7 बजे डांसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने जनपदवासियों से प्रदर्शनी में परिवार सहित पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रदर्शनी में खान-पान के विभिन्न स्टॉल और 'एक जनपद एक उत्पाद' योजना के तहत स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी की जा रही है। लोग इनकी खरीदारी कर लाभ उठा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्ग से एटीएम पर 50 हजार की ठगी:इटावा के भरथना में अज्ञात व्यक्ति ने कार्ड से की छेड़छाड़, मदद के बहाने फंसाया
    Next Article
    कुलदीप-वंशिका ने अखिलेश के पैर छुए:रिसेप्शन में 2 घंटे रुके पूर्व सीएम, गौतम गंभीर ने कुलदीप को गले लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment