Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल से छूटने के बाद लंबा काफिला निकलना पड़ा भारी:गोंडा पुलिस ने सपा नेता के हत्यारे को भेजा जेल, हाईकोर्ट से जमानत की शर्तों का उल्लंघन

    12 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में सपा नेता ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड के आरोपी और भाजपा सभासद उदयभान सिंह को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उदयभान सिंह पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप है। जेल से छूटने के बाद उन्होंने गाड़ियों का लंबा काफिला निकाला था, जिसका वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। उदयभान सिंह को 15 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से सशर्त जमानत मिली थी। जमानत मिलने के बाद उन्होंने गोंडा मंडलीय कारागार से अपने घर परसपुर राजा टोला तक लग्जरी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों का काफिला निकाला था। दैनिक भास्कर द्वारा 18 अप्रैल को इस पूरे काफिले को लेकर के प्रमुखता से खबर भी चलाई गई थी। यह काफिला मृतक सपा नेता ओमप्रकाश सिंह के घर के सामने से भी गुजरा, जिससे उनके परिवार में दहशत फैल गई। काफिले के दौरान नारेबाजी करते हुए लापरवाही से वाहन चलाने का भी आरोप है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा नियमों का खुलेआम उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए परसपुर पुलिस को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद उदयभान सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जो भी आरोपी इस तरीके से करेंगे उनके खिलाफ भी इसी तरीके से कठोर कार्रवाई की जाएगी। 4 तस्वीरें देखिए… एसपी जायसवाल ने यह भी बताया कि जो भी आरोपी जेल से छूटते हैं, उन्हें शर्तों के आधार पर जमानत दी जाती है। उदयभान सिंह ने हाईकोर्ट से मिली जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। परसपुर थाने की पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। किसी को भी नियमों की उल्लंघन करने को लेकर की छूट रही प्रदान की गई है जिन शर्तों पर जमानत मिली है उनका पालन करना अनिवार्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    24 मई तक लू का अलर्ट-आज 12वीं तक स्कूल बंद:आगरा भीषण गर्मी की चपेट में, ताहमहल पर आधी रह गई टूरिस्ट की संख्या
    Next Article
    अमरोहा हाईवे पर भीषण हादसा, चार की मौत:दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैगन-R को वाहन ने टक्कर मारी, दो घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment