Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में 10.30 करोड़ की 56 विकास योजनाएं मंजूर:सीएम नगर सृजन योजना से बढ़ेंगी सुविधाएं, कार्यों को गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 56 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 10.30 करोड़ रुपए है। स्वीकृत योजनाओं में नगरपालिका परिषद जालौन के 4 कार्यों के लिए 110.53 लाख रुपए, नगरपालिका परिषद कोंच के 25 कार्यों के लिए 337.91 लाख रुपए, नगर पंचायत एट के 16 कार्यों के लिए 296.48 लाख रुपए और नगर पंचायत कोटरा के 11 कार्यों के लिए 285.53 लाख रुपए शामिल हैं। इन स्वीकृत परियोजनाओं में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करना, सड़क और नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण, पार्क विकास और सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं से नगर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता, आवागमन, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक परियोजना की चरणबद्ध निगरानी, भौतिक सत्यापन और फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से कराने तथा ई-टेंडरिंग के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, नगरपालिका परिषद जालौन की चेयरमैन नेहा मित्तल, कोंच चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, सियाशरण व्यास और अधिशासी अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में सराफा दुकान में चोरी की कोशिश:पड़ोसियों की सतर्कता से एक संदिग्ध को पकड़ा गया
    Next Article
    चंडीगढ़ में थार की टक्कर से 2 टीचर्स की मौत:रेड सिग्नल पर रुके, पीछे से बाइक को टक्कर मारी; आरोपी पुलिसवाले का बेटा निकला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment