Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में जनगणना-2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू:मकान सूचीकरण और गणना डिजिटल माध्यम से होगी

    5 hours ago

    1

    0

    भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने की। प्रशिक्षण में अधिशासी अधिकारियों, तहसीलदारों तथा तकनीकी स्टाफ को जनगणना की प्रक्रिया और डिजिटल प्रणाली के माध्यम से डेटा संकलन की विस्तृत जानकारी दी गई। डीएम ने बताया कि जनगणना–2027 के प्रथम चरण के सुचारु संचालन के लिए जनपद में दो दिवसीय और तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं शुरू की गई हैं। इन कार्यशालाओं के माध्यम से चार्ज अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को जनगणना की कार्यप्रणाली, प्रक्रिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की यह 16वीं जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी, जो पहले की जनगणनाओं से अलग और अधिक आधुनिक होगी। इस बार पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत लोग स्वयं भी निर्धारित पोर्टल या ऐप के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। डीएम ने बताया कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी डिजिटल ऐप एवं पोर्टल (CMMS) के माध्यम से आंकड़ों का संकलन करेंगे। जनगणना के प्रथम चरण के तहत 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य किया जाएगा। इस चरण में घर की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और आधारभूत व्यवस्थाओं से संबंधित 33 प्रश्नों की प्रश्नावली के माध्यम से जानकारी एकत्र की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण में जनसंख्या और जाति गणना का कार्य 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। इसके बाद 1 से 5 मार्च 2027 तक रिवीजन राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसमें छूटी हुई जानकारियों को अपडेट किया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की नीतियों, योजनाओं और विकास की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘आध्यात्मिकता ही सबसे बड़ा साइंस’:वाराणसी में IIT-BHU पहुंचे शिकागो से आए अखंड स्वामी, छात्रों को दिए अहम टिप्स
    Next Article
    जालौन में नहर में गिरी बाइक, युवक लापता:14 घंटे बाद पहुंची SDRF, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment