Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में करंट लगने से वृद्ध की मौत:कूलर ठीक करते समय हादसा, परिवार में मचा कोहराम

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कूलर में काम करते समय करंट लगने से 60 वर्षीय सुरेशचंद्र की मौत हो गई। करंट का तेज झटका लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के औरेखी गांव का है। कूलर में काम करते समय लगा करंट परिजनों के मुताबिक, सुरेशचंद्र शुक्रवार सुबह घर के अंदर कूलर में कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट का तेज झटका लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। खेती-किसानी से चलता था परिवार परिजनों के अनुसार, सुरेशचंद्र खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में रोटरी क्लब का रक्तदान शिविर:150 लोगों ने किया रक्तदान, सभी को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
    Next Article
    त्योहारों पर रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन:प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव,देखिए शेड्यूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment