Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में तमंचा लहराने का VIDEO:देसी कट्टे से की फायरिंग, कंधे पर दोनाली बंदूक रखकर दिखाया रौब

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन में एक युवक का हथियार लहराते वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक देसी कट्टे से फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। कार में बैठकर तमंचे के साथ रौब जमाया। दोनाली कंधों पर रखकर फोटो खींचवाई। युवक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। अंशुल ठाकुर नाम के युवक ने देसी कट्टे समेत कई हथियारों के साथ वीडियो बनाए हैं, युवक एट थाना क्षेत्र के बिलायां का निवासी बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में अंशुल ठाकुर को अलग-अलग जगहों पर हथियारों के साथ देखा जा सकता है। वह कभी हाथ में देसी कट्टा लहराता है, तो कभी हथियारों के साथ पोज देता है। उसकी सोशल मीडिया आईडी पर ऐसे करीब दर्जन भर वीडियो मौजूद हैं, जिसमें कई तरह के हथियारों का प्रदर्शन किया गया है। इस मामले पर सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने जानकारी दी कि युवक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि उसकी लोकेशन ट्रेस कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक के पास इतने हथियार कहां से आए और क्या ये हथियार असली हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट:संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात, एसपी ने पेट्रोलिंग के दिए निर्देश
    Next Article
    मथुरा में झोलाछाप डॉक्टर की दवा से व्यक्ति की मौत:परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment