Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में झोलाछाप डॉक्टर की दवा से व्यक्ति की मौत:परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा के छाता क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर से सर्दी-जुकाम और बुखार की दवा लेने के बाद 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से गांव सेवलगढ़ में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सेवलगढ़ निवासी विजय सिंह (55) पुत्र विधु सिंह के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि विजय सिंह को पिछले कुछ दिनों से सर्दी, जुकाम और बुखार था। इसके इलाज के लिए वह गांव में ही सूर्या नामक एक झोलाछाप डॉक्टर के पास गए थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा दी गई दवा खाने के कुछ ही देर बाद विजय सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर कथित डॉक्टर सूर्या स्वयं उन्हें एक निजी अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। परिवार को घटना की जानकारी लगभग तीन घंटे बाद मिली, जिससे घर में मातम छा गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गलत दवा और लापरवाहीपूर्ण इलाज के कारण ही विजय सिंह की मौत हुई है। घटना के बाद से आरोपी झोलाछाप डॉक्टर सूर्या अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया है। विजय सिंह अपने पीछे नौ बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार का कहना है कि उनकी मौत के बाद अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में तमंचा लहराने का VIDEO:देसी कट्टे से की फायरिंग, कंधे पर दोनाली बंदूक रखकर दिखाया रौब
    Next Article
    मथुरा में 3 साल से लापता युवक का शव मिला:सोशल मीडिया से हुई पहचान, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment