Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने बीएलओ को दिए निर्देश:लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी निस्तारित करें, पीएम श्री विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया

    20 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी और अनमैप्ड मतदाताओं के निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने पीएम श्री विद्यालय में बच्चों को अक्षर ज्ञान भी कराया। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में भ्रमण कर लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी का निस्तारण करें और स्थलीय सुनवाई करते हुए अधिक से अधिक अनमैप्ड मतदाताओं को मैप करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में ऐसे मतदाता शामिल हैं जिनके माता-पिता के नाम 2003 की निर्वाचक नामावली में हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें मैप नहीं किया जा रहा है। डॉ. त्रिपाठी ने निर्देश दिए कि मतदाता और उनके माता-पिता के संबंध के साक्ष्य को पोर्टल पर अपलोड करते हुए शाम तक शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई के लिए राशन डीलर और ग्राम प्रधान जैसे लोगों का सहयोग लेने को भी कहा। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि लाउडस्पीकर/मुनादी के माध्यम से मतदाताओं को अनमैप्ड, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी, डुप्लीकेट आदि श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाए। प्रतिदिन उनसे संवाद स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही पूरी की जाए। निर्वाचन संबंधी निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आदर्श बाल वाटिका उमरसाना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जौरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सौंधेमऊ, प्राथमिक विद्यालय दहगांव और पंचायत भवन दौही का भी दौरा किया। इसके उपरांत, मिशन ज्योतिर्गमय योजना के अंतर्गत संचालित पीएम श्री विद्यालय कंचौसी पहुंचे। यहां उन्होंने कक्षा एक के छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनके ज्ञान का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से उनके नाम पूछे और अन्य छात्रों से श्यामपट्ट पर लिखवाया, साथ ही पहाड़े भी सुने। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि ये छात्र प्रारंभिक अवस्था में हैं, अतः उन पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें धीरे-धीरे सरल ढंग से अक्षर ज्ञान तथा शब्द ज्ञान में पारंगत किया जाए। इस निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी (न्यायिक) अजीतमल अरसला नाज, नायब तहसीलदार अजीतमल सहित संबंधित ग्रामों के लेखपाल और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    याद आए 'दिनेश बहादुर', डीएम बंगले पर उमड़ा पूरा शहर:प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने पूर्व पीसीएस अफसर दिनेश बहादुर सिंह को दी भावभीनी पुष्पांजलि
    Next Article
    बहराइच में ओबीसी, दलित छात्रों का प्रदर्शन:यूजीसी बिल लागू करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment