Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    याद आए 'दिनेश बहादुर', डीएम बंगले पर उमड़ा पूरा शहर:प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने पूर्व पीसीएस अफसर दिनेश बहादुर सिंह को दी भावभीनी पुष्पांजलि

    19 hours ago

    1

    0

    बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह के पिता और चर्चित रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी दिनेश बहादुर सिंह की पुण्य आत्मा की शांति के लिए बुधवार को डीएम आवास पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 29 जनवरी को हुए उनके निधन के बाद आयोजित इस सभा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी रही। एडीजी रमित शर्मा, कमिश्नर बरेली मंडल भूपेंद्र एस. चौधरी, डीआईजी अजय साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य समेत तमाम बड़े पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को नमन किया। भजन संध्या और शांति पाठ का आयोजन सिविल लाइंस स्थित डीएम बंगले पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक रीति-रिवाजों का पूरी श्रद्धा के साथ पालन किया गया। तेरहवीं संस्कार के अवसर पर शांति पाठ और सुंदर भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजनों की धुनों के बीच उपस्थित लोगों ने दिवंगत दिनेश बहादुर सिंह के व्यक्तित्व को याद किया। इस दौरान ब्राह्मण भोज और विशाल प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, जिसमें आए हुए सभी आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण किया। शिक्षा और राजनीति जगत की मौजूदगी श्रद्धांजलि सभा में केवल प्रशासनिक अमला ही नहीं, बल्कि शिक्षा, राजनीति और पत्रकारिता जगत के दिग्गज भी शामिल हुए। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर केपी सिंह, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, सीडीओ देवयानी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, साहित्यकार और धर्माचार्यों ने डीएम अविनाश सिंह को सांत्वना दी। इस दौरान मेयर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विष्णु शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी, आईएमए अध्यक्ष डॉ अतुल श्रीवास्तव, डॉ विमल भारद्वाज, डॉ विनोद पगरानी, समेत चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित डॉक्टर मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि दिनेश बहादुर सिंह का कार्यकाल और उनका जीवन आने वाली पीढ़ी के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी-विंध्य क्षेत्रीय प्राधिकरण को चंदौली के लोगों ने सराहा:भाजपाइयों ने बताया समावेशी बजट, विपक्ष ने कहा-चुनावी लॉलीपॉप
    Next Article
    जिलाधिकारी ने बीएलओ को दिए निर्देश:लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी निस्तारित करें, पीएम श्री विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment