Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिम्बाब्वे के पास सुपर-8 में पहुंचने का मौका:ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद आयरलैंड से मुकाबला; पल्लेकेले में बारिश की वजह से टॉस में देरी

    16 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को पल्लेकेले में ग्रुप-बी का 32वां मुकाबला जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है। बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है। इस मैच में जीतने के साथ ही जिम्बाब्वे पहली बार सुपर-8 में पहुंच जाएगी। जिम्बाब्वे ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम अजेय रही है। अगर वह आयरलैंड को हरा देता है, तो उसके तीन मैचों में छह अंक हो जाएंगे। जिम्बाब्वे अब तक सात प्रयासों में कभी भी सुपर-8 चरण तक नहीं पहुंच पाया है, ऐसे में इस बार टीम के पास इतिहास रचने का अच्छा मौका है। हेड-टु-हेड की बात करें तो जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच अब तक 18 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 8-8 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन आयरलैंड:टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज और जोशुआ लिटिल। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी,डायोन मायर्स, रयान बर्ल,सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रैडली इवांस,टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा,ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में पहुंचा:कनाडा को 8 विकेट से हराया, युवराज टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर बने
    Next Article
    रणजी ट्रॉफी: मोहम्मद शमी का करियर बेस्ट:90 रन देकर 8 विकेट लिए, बंगाल को 26 रन की बढ़त; पडिक्कल के 232 रन से कर्नाटक मजबूत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment