Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी:51,427 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, नकल पर DM की सख्त चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार, 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के गृह जनपद संभल में इन परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 51,427 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। संभल जनपद में हाईस्कूल के 27,786 और इंटरमीडिएट के 23,461 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिले में कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण भी किया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 77 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 77 केंद्र व्यवस्थापक और 77 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में 12 राजकीय, 35 सहायता प्राप्त और 30 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इनमें से दो केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीआईओएस के अनुसार, लगभग 3500 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि 2024 के कानून के अनुसार, यदि कोई नकल करने की कोशिश करता है, तो उस पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगेगा, उसे जेल जाना पड़ेगा और उसकी पूरी संपत्ति कुर्क की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं और सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। इसके लिए जनपद और प्रदेश स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में करंट से झुलसा बिजली कर्मचारी:हालत नाजुक; फीडर में धमाके के बाद चपेट में आया, JE की लापरवाही से हादसा
    Next Article
    बागपत के पाली गांव में बच्चों के विवाद में मारपीट:युवक ने शिकायत दर्ज कराई, जान से मारने की धमकी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment