Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग से आबकारी सिपाही घायल:आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस दर्ज; दो पुलिसकर्मी निलंबित

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में सोमवार को तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में आबकारी विभाग का एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली साथी सिपाही की पिस्टल से चली और उसकी कमर में जा लगी। मामला मोतिगरपुर थाना क्षेत्र स्थित करमाजितपुर गांव का है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आबकारी सिपाही सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में लापरवाही के आरोप में मोतिगरपुर थाने के दो सिपाहियों—सनोज यादव और सिंटू यादव को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, करमाजितपुर निवासी रामशरण शुक्ला के छोटे पुत्र अंकुर शुक्ला के तिलकोत्सव में विभागीय साथी शामिल होने आए थे। अंकुर शुक्ला लखनऊ में आबकारी विभाग में सिपाही पद पर तैनात हैं। कार्यक्रम में रायबरेली से आए सुरेंद्र यादव (निवासी उमरपुर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़) हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान चली गोली साथी सिपाही विनीत मिश्र (36), निवासी मल्हीपुर थाना चांदा, की कमर में जा लगी। सुरेंद्र और विनीत दोनों ही रायबरेली में आबकारी विभाग में तैनात बताए गए हैं। घटना के बाद घायल विनीत को निजी वाहन से सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात उनका ऑपरेशन किया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद मामले को दबाने की चर्चा भी रही, लेकिन गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर रात कार्रवाई की। आरोपी सुरेंद्र यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 7 सीएलए एक्ट के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि उपनिरीक्षक श्रीराम मिश्र की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रणजी सेमीफाइनल- उत्तराखंड VS कर्नाटक:लखनऊ में पाटिल की गेंदबाजी से पस्त हुआ उत्तराखंड, अब फॉलो-ऑन का खतरा
    Next Article
    हरदोई में ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत:सड़क किनारे ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment