Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, VIDEO:घर में घुसकर की मारपीट, महिलाओं पर भी हमला, कई घायल

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के सण्डीला थाना क्षेत्र के सराय मारूफपुर गांव में 25 फरवरी, 2026 को सार्वजनिक कुएं की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने एक पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़ित चंदन लाल पुत्र हरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के सामने स्थित सार्वजनिक कुएं और उसकी खाली भूमि को लेकर पहले भी विवाद था। पैमाइश के बाद पुलिस और लेखपाल ने दोनों पक्षों को इस भूमि पर कब्जा न करने की सख्त हिदायत दी थी। इसके बावजूद, विपक्षी मानसिंह, रामनिवास, रामप्रताप और जगदीश सहित अन्य लोग जबरन मिट्टी डालकर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। चंदन लाल ने जब इस कब्जे का विरोध किया, तो विपक्षी गाली-गलौज करने लगे। चंदन लाल अपनी जान बचाने के लिए घर की ओर भागे, लेकिन हमलावर 'जान से मार डालने' की धमकी देते हुए उनके घर में घुस गए। इस हमले में छोटेलाल, नीरज, अमरीश, उपासना और रज्जो को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान एक आरोपी जगदीश ने चंदन लाल पर लोहे के 'साबड़' से हमला किया। चंदन लाल के पीछे हटने के कारण यह वार गलती से उसके अपने ही साथी मानसिंह के सिर पर जा लगा, जिससे मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के मौके पर जुटने के बाद, सभी विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित चंदन लाल ने थाना सण्डीला में नामजद तहरीर दी है और न्याय व कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओडिशा के सीएम आज प्रयागराज पहुंचेंगे:नैनी परमार्थ में जगन्नाथ जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में होंगे शामिल
    Next Article
    लखनऊ में बार काउंसिल चुनाव की नई तारीखें घोषित:5 दिन मतदान 11 से 15 मार्च 2026 तक, चरणबद्ध तरीके से होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment