Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बार काउंसिल चुनाव की नई तारीखें घोषित:5 दिन मतदान 11 से 15 मार्च 2026 तक, चरणबद्ध तरीके से होगा

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने लखनऊ जनपद के लिए निरस्त किए गए निर्वाचन की नई तिथियों की घोषणा कर दी है। परिषद के सचिव एवं चुनाव अधिकारी रामकिशोर शुक्ल के अनुसार, निर्वाचन 2025-26 के अंतर्गत लखनऊ का चुनाव पहले 27 व 28 जनवरी 2026 को प्रस्तावित था, लेकिन कुछ अव्यवस्थाओं के कारण हाईपावर इलेक्शन कमेटी द्वारा इसे निरस्त कर दिया गया था। हाईपावर इलेक्शन कमेटी का गठन माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिट याचिका संख्या (सिविल) 1319/23, एम. वर्धन बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एंड अदर्स में 18 नवंबर 2025 को पारित आदेश के तहत किया गया था। बाद में, इंटरवीनिंग एप्लीकेशन संख्या 45414/26 में 16 फरवरी 2026 को पारित आदेश के अनुसार, कमेटी को लखनऊ जनपद के पुनः चुनाव एवं मतगणना की तिथि निर्धारित करने का अधिकार प्रदान किया गया। 19 फरवरी 2026 को हुई कमेटी की बैठक और 23 फरवरी 2026 को न्यायमूर्ति ए.आर. मसूदी (पूर्व न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय), निर्वाचन अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक में निर्णय लिया गया। इसके अनुसार, अब चुनाव 11 मार्च से 15 मार्च 2026 तक कराया जाएगा। मतदान स्थल इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ परिसर स्थित ऑडिटोरियम हॉल, अवध बार एसोसिएशन कैंटीन के निकट हॉल तथा लाइब्रेरी के पास निर्धारित किए गए हैं। मतदान प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 11 मार्च को वर्ष 1962 से 2000 तक पंजीकृत 5459 अधिवक्ता मतदान करेंगे। 12 मार्च को वर्ष 2001 से 2010 तक के 5663 अधिवक्ता, 13 मार्च को वर्ष 2011 से 2018 तक के 5591 अधिवक्ता, 14 मार्च को वर्ष 2019 से 2021 तक के 4054 अधिवक्ता तथा 15 मार्च को वर्ष 2022 से 23 अक्टूबर 2025 तक पंजीकृत 5891 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। परिषद ने सभी अधिवक्ताओं से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, VIDEO:घर में घुसकर की मारपीट, महिलाओं पर भी हमला, कई घायल
    Next Article
    ‘भूत बंगला’ के पहले गाने का टीजर रिलीज:‘रामजी आके भला करेंगे’ में अक्षय कुमार दिखे कॉमिक अंदाज में; प्रीतम ने गाना कंपोज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment