Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर जेल में कैदी की इलाज के दौरान मौत:हत्या के मामले में 4 साल से काट रहा था सजा, सीने में दर्द के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर जिला कारागार में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 85 वर्षीय दया राम यादव को सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया था। मृतक कैदी की पहचान खुटहन थाना क्षेत्र के असरफगढ़ गांव निवासी दया राम यादव के रूप में हुई है। वह पिछले चार वर्षों से हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे दया राम यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल अधिकारियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शाम लगभग 4 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। जेल में कैदी की मौत के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी दया राम यादव हत्या के मामले (धारा 302) में सजा काट रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट आने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में फेसबुक से शुरू हुआ प्यार शादी तक पहुंचा:कोर्ट मैरिज के बाद नवदंपती ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, परिजनों पर धमकी का आरोप
    Next Article
    यूट्यूब पर सीरियल देखने पर झगड़ा, पत्नी ने फांसी लगाई:अलीगढ़ में पति के काम पर जाने के बाद उठाया कदम, 14 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment