Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूट्यूब पर सीरियल देखने पर झगड़ा, पत्नी ने फांसी लगाई:अलीगढ़ में पति के काम पर जाने के बाद उठाया कदम, 14 साल पहले हुई थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव गौमत में बुधवार सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला गृह क्लेश से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। देखिए तस्वीरें.… ग्रामीणों ने बताया कि गौमत निवासी गीता देवी (30) पत्नी प्रेम कुमार मंगलवार रात अपने मोबाइल पर यूट्यूब पर सीरियल देख रही थीं। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच सामान्य कहासुनी हुई थी। परिजनों के अनुसार, विवाद अधिक गंभीर नहीं था और इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरों में चले गए। किसी ने भी अंदाजा नहीं लगाया था कि अगले दिन इतना बड़ा कदम उठाया जाएगा। सुबह नौकरी पर निकला पति, घर में मौजूद थे बच्चे प्रेम कुमार पेशे से प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह रोज की तरह बुधवार सुबह 6 बजे घर से निकले थे। उस समय घर में गीता देवी, उनके तीनों बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला शव सुबह करीब नौ बजे परिवार के एक सदस्य की नजर गीता देवी पर पड़ी। वह कमरे में पंखे से फंदे पर लटकी हुई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल प्रेम कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह अपना काम छोड़कर गांव पहुंचे। पति और परिजनों ने फंदे से उतारा घर पहुंचने के बाद प्रेम कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों ने गीता देवी को फंदे से नीचे उतारा। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर ले जाया गया। सुबह करीब 11 बजे अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना पर खैर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण गृह क्लेश माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 2012 में हुई थी शादी, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया गीता देवी का विवाह वर्ष 2012 में प्रेम कुमार के साथ हुआ था। वह अपने मायके में दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थीं। उनके तीन बेटे हैं, जिनकी उम्र 10 वर्ष, 8 वर्ष और 4 वर्ष है। मां की अचानक मौत से तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक की लहर है। खैर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है और गृह क्लेश की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर जेल में कैदी की इलाज के दौरान मौत:हत्या के मामले में 4 साल से काट रहा था सजा, सीने में दर्द के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था
    Next Article
    पुराने मकान को तोड़ते हुए मजदूर दबा, मौत:लोगों ने निकालने का प्रयास किया, तब तक तोड़ चुका था दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment