Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में कपड़े की थोक दुकान में आग:25 लाख का सामान जला, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका

    22 minutes ago

    1

    0

    जौनपुर के कोतवाली क्षेत्र स्थित मानिक चौक पर एक कपड़े की थोक दुकान में आग लग गई। इस घटना में लगभग 25 लाख रुपये का तैयार माल जलकर नष्ट हो गया। यह दुकान राजेंद्र प्रसाद के बेटे अरविंद कुमार की है। अरविंद कुमार मूल रूप से दूधुरा गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय दुकान में कुल 25 लाख रुपये का माल मौजूद था। दुकान के शटर से धुआं निकलता देख आसपास के व्यापारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने तक दुकान में रखे कपड़े, बिल, नकदी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। एफएसओ (फायर सर्विस ऑफिसर) नागेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगी। दुकान मालिक अरविंद कुमार ने बताया कि शादी-विवाह के सीजन के कारण दुकान पूरी तरह भरी हुई थी, जिससे नुकसान काफी बढ़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया और दुकान मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में किशोरी लापता, 30 घंटे बाद भी नहीं मिली:शारदा नदी में तरबूज लेने गई थी, गोताखोर कर रहे तलाश
    Next Article
    संभल में नौतपा का असर जारी, 44 डिग्री पहुंचा तापमान:गर्म हवाओं और बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, बारिश के बाद बढ़ी उमस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment