Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में नौतपा का असर जारी, 44 डिग्री पहुंचा तापमान:गर्म हवाओं और बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, बारिश के बाद बढ़ी उमस

    23 minutes ago

    1

    0

    संभल में ज्येष्ठ मास के नौतपा की शुरुआत के तीन दिन बाद भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 109 रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही लू के कारण दोपहर में करीब चार घंटे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार सुबह 8 बजे तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। खासकर सुबह के समय बिजली बाधित होने से घरेलू और व्यावसायिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें… बारिश के बाद बढ़ी उमस सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि में करीब 15 मिनट हुई बारिश भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। बारिश के बाद उमस और बढ़ गई, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जबकि मई में यह 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद बाजारों में छा रहा सन्नाटा गर्मी से बचने के लिए लोग छातों और सूती कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। महिलाएं चेहरे और त्वचा को धूप से बचाने के लिए सूती स्कार्फ का इस्तेमाल कर रही हैं। स्थानीय दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार गर्मी अधिक पड़ रही है। दोपहर 12 बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा छा जाता है और लोग सुबह या शाम को ही खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। वहीं, स्थानीय निवासी अमित कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद लोग जरूरी कामों के लिए बाहर निकलने को मजबूर हैं। लू लगने से बचने के लिए क्या करना चाहिए? बाहर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखिए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में कपड़े की थोक दुकान में आग:25 लाख का सामान जला, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका
    Next Article
    इटावा में भीषण गर्मी, तापमान 45 डिग्री पहुंचा:जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े, कोल्ड वॉर रूम में कई मरीज भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment