Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में किसान दिवस: फसल बीमा, आधुनिक खेती पर फोकस:जिलाधिकारी ने जल संरक्षण, नहरों तक पानी पहुंचाने के दिए निर्देश

    14 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जल संरक्षण, फसल बीमा और आधुनिक खेती पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने किसानों को अपने-अपने विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ केला, मशरूम और ड्रैगन फ्रूट जैसी आधुनिक फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नैपियर घास की खेती करने की भी सलाह दी। सैमुअल पॉल एन ने सभी किसानों से अपनी फसलों का बीमा कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे प्राकृतिक आपदा या अन्य विपरीत परिस्थितियों में किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि कार्ययोजना बनाकर नहरों के टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिले में गिरते भू-जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए गांवों के पुराने कुओं को पुनर्जीवित करने की पहल शुरू करने की अपील की। बैठक में जल संरक्षण और पौधरोपण को बढ़ावा देने पर भी विशेष चर्चा हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान दिवस में किसानों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसानों को इसकी जानकारी दी जाए। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उप निदेशक कृषि वी.बी. द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा और किसान यूनियन के पदाधिकारी सहित कई किसान उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सफाई कर्मचारी संघ का प्रदर्शन, 5560 पदों पर भर्ती की:नगर निगम पर शोषण का आरोप, भूख हड़ताल की चेतावनी दी
    Next Article
    देहरादून ने पेनल्टी शूटआउट में हरतला मुरादाबाद को हराया:ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में 3-2 से जीत दर्ज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment