Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत:50% रिचार्ज पर 3 दिन के लिए बहाल होगी बिजली आपूर्ति

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने स्मार्ट प्री-पेड मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब यदि प्री-पेड बैलेंस शून्य होने के कारण बिजली कनेक्शन कट जाता है, तो उपभोक्ता नेगेटिव बैलेंस का कम से कम 50 प्रतिशत रिचार्ज कराकर तीन दिनों के लिए बिजली आपूर्ति बहाल करा सकेंगे। यह सुविधा प्रत्येक उपभोक्ता को केवल एक बार मिलेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, आरडीएसएस योजना के तहत प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से जारी है। उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 78 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 70.50 लाख प्री-पेड स्मार्ट मीटर हैं। ये मीटर उपभोक्ताओं को पारदर्शी और बेहतर विद्युत सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर प्रणाली के कई लाभ हैं। इनमें उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग, बिजली खपत की दैनिक जानकारी, मानवीय हस्तक्षेप में कमी और निर्धारित विद्युत टैरिफ पर लगभग 2 प्रतिशत तक की छूट शामिल है। इससे उपभोक्ताओं को सस्ती और भरोसेमंद बिजली मिल रही है। विभाग ने बताया कि पोस्ट-पेड से प्री-पेड प्रणाली में बदलने पर उपभोक्ताओं की पूर्व में जमा सिक्योरिटी राशि का लाभ उन्हें मिलता है। यह राशि स्वतः उनके पुराने बकाया बिल में समायोजित हो जाती है, या यदि कोई बकाया नहीं है तो सीधे प्री-पेड बैलेंस में जोड़ दी जाती है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपनी बिजली खपत, बिल और बैलेंस की जानकारी मोबाइल ऐप, यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट या मीटर के डिस्प्ले पर तुरंत देख सकते हैं। विभाग समय-समय पर एसएमएस के माध्यम से भी बैलेंस और अन्य आवश्यक जानकारी भेजता है। स्मार्ट मीटर रिचार्ज की सुविधा भी आसान बनाई गई है। उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप, आधिकारिक वेबसाइट, भीम, फोनपे, गूगल पे जैसे डिजिटल माध्यमों से घर बैठे रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, विभागीय कैश काउंटर और जन सुविधा केंद्रों पर भी रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना प्री-पेड बैलेंस हमेशा सकारात्मक रखें, ताकि बिजली आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी रह सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल कैद:बदायूं में कोर्ट ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    राष्ट्रपति के दौरे से पहले मथुरा में अतिक्रमण हटा:नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment