Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में सौतेले भाई की गला दबाकर हत्या:दोनों के बीच नशे में हुई मारपीट, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में बुधवार रात शराब के नशे में दो सौतेले भाइयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, ताखा पूरब निवासी 24 वर्षीय सुदर्शन यादव और उसके 32 वर्षीय सौतेले भाई अरविंद के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बुधवार रात करीब आठ बजे दोनों भाई शराब के नशे में थे, तभी किसी बात पर उनकी कहासुनी मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान अरविंद ने सुदर्शन का गला पकड़ लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार और गांव में हड़कंप मच गया। दोनों भाई अविवाहित थे और शराब पीने के आदी थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी अरविंद को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला नशे की हालत में हुए विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आगे बताया कि दोनों सौतेले भाइयों के बीच मारपीट के दौरान सुदर्शन की मृत्यु हुई है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MLC आशुतोष सिन्हा ने दालमंडी का मुद्दा उठाया:विधान परिषद में बोले- दालमंडी गंगा-जमुनी तहजीब, दुकानदारों को कहीं बसाया जाए
    Next Article
    निर्माणाधीन NH-124D पर गड्ढे में गिरकर युवक की मौत:सुरक्षा अनदेखी पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment