Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निर्माणाधीन NH-124D पर गड्ढे में गिरकर युवक की मौत:सुरक्षा अनदेखी पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ FIR दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-124डी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण एक दुखद हादसा हुआ है। मंगलवार को 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 30 वर्षीय रविंद्र पासवान की मौत हो गई। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक के पास हुई। यहां एनएच-124डी पर अंडरपास निर्माण के लिए लगभग 8 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि मौके पर न तो कोई बैरिकेडिंग लगाई गई थी, न चेतावनी बोर्ड और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था थी। मंगलवार देर शाम जलालाबाद निवासी रविंद्र पासवान अपनी बाइक से इसी मार्ग से गुजर रहे थे। सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे इस असुरक्षित गड्ढे में जा गिरे। हादसे के बाद उनके नाक और मुंह से खून बहने लगा। दुर्भाग्यवश, समय पर मदद नहीं मिल सकी। सूचना देने और राहत कार्य शुरू होने में करीब 30 मिनट की देरी हुई। ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से रविंद्र को गड्ढे से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से मऊ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविंद्र पासवान अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी शादी तीन साल पहले हुई थी और वह महज दो महीने पहले ही सऊदी अरब से काम करके घर लौटे थे। इस घटना से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। मामले पर एडीएम आयुष चौधरी ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने के कारण यह दुर्घटना हुई है। दुल्लहपुर थाने में संबंधित फर्म के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही, परियोजना से जुड़े अभियंताओं की जिम्मेदारी तय करने के लिए एनएचएआई (NHAI) को रिपोर्ट भेजी गई है। मृतक के परिजनों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में सौतेले भाई की गला दबाकर हत्या:दोनों के बीच नशे में हुई मारपीट, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
    Next Article
    पहले दामाद अब बहनोई संग महिला फरार:अलीगढ़ में बेटी की शादी से 15 दिन पहले भागी थी, थाने पहुंचा प्रेमी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment