Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में दो थानों के मामलों में SIT गठित:एएसपी ग्रामीण करेंगे देखरेख, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता अगुवाई करेंगी; डीआईजी ने बनाई टीम

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में जलालपुर और सुरेरी थानों में दर्ज अलग-अलग एफआईआर के बाद पुलिस महकमे में हलचल है। मामलों की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। टीम एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में काम करेगी और सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता इसके नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगी। एसआईटी में एक निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक को सह-विवेचक के रूप में शामिल किया गया है। तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए सर्विलांस सेल प्रभारी को भी टीम में रखा गया है। टीम दोनों मामलों की गहनता से जांच कर संबंधित भौतिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाएगी। जलालपुर और सुरेरी में दर्ज हुए मामले जलालपुर थाने में 17 सितंबर को एक मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद सुरेरी थाने में भी अलग प्रकरण दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में युवकों को जबरन ले जाने, धमकी देने और रकम वसूली से जुड़े आरोप सामने आए हैं। इन आरोपों की जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी करेगी साक्ष्यों की जांच एसआईटी को दोनों मामलों की गहराई से विवेचना कर साक्ष्य जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। टीम में निरीक्षक और उपनिरीक्षक को सह-विवेचक बनाया गया है, जबकि सर्विलांस सेल प्रभारी तकनीकी साक्ष्य जुटाने में सहयोग करेंगे। जांच में संबंधित रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों को भी शामिल किया जा रहा है। भ्रष्टाचार पर एसपी ने जताई सख्ती एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी पुलिसकर्मी द्वारा अवैध वसूली या गलत व्यवहार किए जाने पर इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दें। एसपी करेंगे एसआईटी की निगरानी डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि दोनों मामलों की निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और त्वरित विवेचना सुनिश्चित करने के लिए एसआईटी बनाई गई है। एसपी टीम की लगातार निगरानी करेंगे और जांच की प्रगति की क्षेत्रीय स्तर पर समीक्षा की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में मौसम ने बदला मिजाज,अधिकतम तापमान 30 डिग्री:लगातार कई घंटो की बरसात ने कड़ी गर्मी से राहत दिलाई
    Next Article
    फर्रुखाबाद में दिव्यांगों को मिल रहे निशुल्क उपकरण:जयपुर से आए विशेषज्ञ, दूसरे जिलों से भी पहुंचे; भोजन का भी इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment